ETV Bharat / state

गाजियाबाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार; तीन साल पहले हुई थी शादी

गाजियाबाद की मोदीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदना गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.

गाजियाबाद में पत्नी की हत्या
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या (ETV Bharat ( File Photo ))
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : August 19, 2025 at 5:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद की मोदीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदना गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 26 वर्षीय पत्नी को उसके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद से ही आरोपी पति परिवार सहित घर से फरार है. मृतिका की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी. परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले लगातार दहेज को लेकर मृतका पर दबाव बना रहे थे. दहेज को लेकर कई बार पति-पत्नी में विवाद भी हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पत्नी की गला रेतकर हत्या: घटना की सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है. परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त मृतका का पति समेत ससुराल वाले घर में मौजूद थे. जून 2024 में दंपत्ति को बेटा हुआ था. पति शराब का आदी था, जो आए दिन पैसों और दहेज की डिमांड किया करता था.

अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर, गाजियाबाद (ETV Bharat)

मृतका के ससुराल वालों पर दहेज का आरोप

पति-पत्नी के बीच विवाद ज्यादा बढ़ने के कारण मृतका करीब एक साल तक मायके में रही थी. आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती थी लेकिन आरोपी ससुराल में सबके सामने माफी मांगकर और अपनी हरकतें ना दोहराने का वादा करके पत्नी को वापस ले गया था. मृतका के चाचा ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. चाचा का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा लगातार मोटे दहेज की मांग की जा रही थी. हम दहेज देने में असमर्थ थे. धारदार हथियार से भतीजी की हत्या की गई है. पड़ोसियों ने हमें फोन करके जानकारी दी. हमें जानकारी मिली तो हम भतीजी के ससुराल पहुंचे. ससुराल वाले मौके से फरार हैं.

आरोपी की तलाश जारी:

"आज सुबह लगभग 08 बजे थाना मोदीनगर के मोदीपोन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोदाना गांव से एक शव के मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना स्थल पर जाकर जांच की गई. दिसंबर 2022 में मृतका की शादी हुई थी. उसके गले और हाथ में गंभीर चोटों के निशान है. मृतका के शव की पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है." - अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर, गाजियाबाद

ये भी पढ़ें: