ETV Bharat / state

देवघर में अवैध अतिक्रमण पर चल रहा बुलडोजर, अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम सबको दे रहा चेतावनी

देवघर में नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दे रहा है.

Municipal Corporation encroachment removal campaign in Deoghar
देवघर में नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 27, 2025 at 4:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए आए दिन नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा अभियान चलाए जाते हैं. एक बार फिर देवघर नगर निगम के द्वारा मंदिर तक पहुंचने वाले पहुंच पथ में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में देवघर नगर निगम के द्वारा एसएन झा चौक से सटे सभी चौक चौराहों पर बुलडोजर चला कर वैसे दुकानों को हटाया गया जो जाम का मुख्य कारण बन रहे थे. मंदिर के आसपास लग रहे जाम को हटाने के लिए पहुंची टीम को स्थानीय लोगों का विरोध करना पड़ा. लेकिन टीम ने बलपूर्वक उन दुकानदारों की दुकानों को हटाया जो अवैध रूप से दुकान लगाकर जाम का कारण बन रहे थे.

देवघर में नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान (Etv Bharat)

देवघर नगर निगम की तरफ से अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उपायुक्त विशाल सागर, डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग, नगर आयुक्त रोहित सिंह के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों के आदेश के अनुसार देवघर के टावर चौक, पटेल चौक, एसएन झा चौक, आजाद चौक, शिक्षा सभा चौक सहित विभिन्न चौक चौराहा से अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटाया गया है.

अतिक्रमण की वजह से इन चौक चौराहों पर नाले की साफ सफाई बाधित हो रही है और कई गलियां सकरी हो गई हैं. स्थानीय लोगों की शिकायत और शहर में बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है. वहीं अभियान के तहत वैसे लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है. जो बार-बार अतिक्रमण कर सड़क किनारे अपनी दुकान लगाते हैं। जबरन अतिक्रमण करने वाले लोगों से दस हजार तक जुर्माना वसूले गए हैं.

बता दें कि मंदिर के आसपास कई ऐसी दुकानदार हैं जो अपने दुकान का दायरा बढ़ा देते हैं. जिससे मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम की वजह से घंटों इंतजार करना पड़ता है. वहीं शहर में अवैध पार्किंग भी जाम के लिए एक बड़ी समस्या है. जिसको देखते हुए नगर निगम और ट्रैफिक विभाग वैसे वाहन मालिकों पर जुर्माना कस रहा है जो सार्वजनिक जगह पर जहां तहां वाहन पार्किंग करते हैं.

इसे भी पढ़ें- गढ़वा में चल रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान, भाजपा ने लगाया आरोप, कहा- एक समुदाय को किया जा रहा है टारगेट

इसे भी पढ़ें- धनबाद में दर्जनों घरों पर चला बुलडोजर, रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

इसे भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने वालों पर भड़के देवघर एसडीओ, पुलिस को दिया कार्रवाई का आदेश