ETV Bharat / state

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, मुखिया की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

MUKHIYA MURDER IN SAMASTIPUR
मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 26, 2025 at 7:32 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है. मुखिया का शव सातनपुर मस्जिद के पास पानी की टंकी के बगल से बरामद हुआ है. मुखिया का नाम एक हत्याकांड में शामिल था.

मुखिया की गोली मारकर हत्या: मृतक की पहचान मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है. मनोरंजन गिरी उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत का मुखिया था. मनोरंजन गिरी (मृतक) बाइक से सातनपुर चौक से करिहारा की तरफ आ रहा था.

MUKHIYA MURDER IN SAMASTIPUR
मामले की जांच में जुटी पुलिस (ETV Bharat)

पानी टंकी के पास मिला शव: इस दौरान पानी की टंकी के पास घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने सीने में गोली मार दी. जिससे मनोरंजन गिरी की मौके पर ही मौत हो गई. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनोरंजन गिरी का शव पड़ा हुआ है.

मौके पर पहुंचे डीएसपी: घटना के संबंध उजियारपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

हत्याकांड में नामजद था मुखिया: दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 21 अगस्त को करिहारा पंचायत के ही माधोडीह निवासी विक्रम गिरी नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी. जिसमें मनोरंजन गिरी नामजद आरोपी था. मामले में जांच चल ही रही थी कि आज मनोरंजन गिरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

''मुखिया मनोरंजन गिरी की छवि भी अपराधिक रही है. फिलहाल मुखिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जांच की जा रही है''. -विवेक कुमार शर्मा, दलसिंहसराय डीएसपी

ये भी पढ़ें-

मामा के विवाद में बली चढ़ा भांजा, अंधाधुंध फायरिंग में ढ़ाई साल के मासूम की मौत

बिहार में स्वर्ण व्यवसायी की हत्या, अपराधियों ने पीछे से बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

बेटा नहीं हुआ तो विवाहिता की हत्या, 10 साल की बेटी बोली-'मम्मी को पापा-दादा-दादी ने मार डाला'