'बिहार में महाजंगलराज..'पटना में BJP नेता की हत्या पर सियासत, विपक्ष का सवाल-'कौन सुनेगा?'
बिहार में बीजेपी नेता की हत्या पर सियासत हो रही है. पहले तेजस्वी यादव तो अब मुकेश सहनी ने सरकार पर सवाल उठाया.

Published : July 16, 2025 at 3:53 PM IST
पटना: बिहार में गोपाल खेमका हत्याकांड का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गयी. गोपाल खेमका हत्याकांड में अपराधी का एनकाउंटर हो गया तो इसपर सियासत थम गयी, लेकिन अब बीजेपी नेता की हत्या पर खूब सियासत हो रही है. तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित तमाम विपक्ष के नेता एनडीए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.
पटना में बीजेपी नेता की हत्या: 12 जुलाई की रात राजधानी पटना में बीजेपी नेता सुरेंद्र (52) केवट की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेंद्र केवट बीजेपी किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष थे.
अपराधियों ने 4 गोली मारी: जानकारी के अनुसार शनिवार को सुरेंद्र यादव खेत में पटवन करा रहे थे. देर शाम सुरेंद्र केवट खाना बाइक पर सवार होकर बिहटा सरमेरा एसएच-78 किनारे खेत में मोटर बंद करने जा रहे थे. तभी बाइक सवार दो बदमाश आ धमके और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अपराधियों ने गोलियों से बीजेपी नेता को भून डाला था. एक के बाद एक कुल 4 गोली मारी थी.
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत: गोली चलने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग पहुंचे तो देखा बीजेपी नेता खून से लथपथ पड़े हैं. लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और आनन फानन में पटना एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. बताया जा रहा है कि यह घटना आपसी रंजिश या फिर राजनीतिक दुश्मनी के कारण हुई.
क्या बोले मुकेश सहनी?: इस तरह बीजेपी नेता की हत्या के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गयी है. सोमवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा. कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है. अपराधी बेलगाम हैं.
"बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. नीतीश जी का यह महाजंगल राज है. आमजन खौफ में है. हर तरफ दहशत का आलम है. कब किसके साथ घटना घट जाए पता नहीं. सरकार लाचार दिख रही है, इसलिए सरकार बदलनी होगी." -मुकेश सहनी, वीआईपी प्रमुख
कौन लेगा जिम्मेदारी?: 13 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस घटना को लेकर सवाल उठाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि 'अब पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज करते हुए सवाल किया कि इसके लिए किसे क्या कहा जाए, कौन जिम्मेदारी लेगा?
पटना में और व्यवसायी विक्रम झा की गोली मारकर हत्या!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 12, 2025
DK Tax तबादला उद्योग प्रदेश की अराजक स्थिति का मुख्य कारण।
अचेत मुख्यमंत्री क्यों है मौन?
प्रतिदिन हो रही सैंकड़ों हत्याओं का दोषी कौन?
भ्रष्ट भूंजा पार्टी जवाब दें। #Crime #Bihar
"क्या कहे किससे कहे? NDA सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं? CM के स्वास्थ्य का सबको पता है, लेकिन BJP के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे है? भ्रष्ट भूंजा-DK पार्टी का कोई बयान नहीं?" -तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा
ये भी पढ़ें:

