रायपुर: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत में मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में हरियाणा स्पोर्ट्स म्यूथाई एसोसिएशन की तरफ से राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. 9 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी हरियाणा के रोहतक में हो रहे इस चैंपियनशिप में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक - बालिका) वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं.
छत्तीसगढ़ म्यूथाई एसोसिएशन के महासचिव अनीस मेमन ने बताया "प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 51 चयनित म्यूथाई खिलाड़ियों और 9 अधिकारी राज्य के म्यूथाई खिलाड़ियों की राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर राज्य म्यूथाई संघ के अनुरोध पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव की अनुशंसा पर खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल की रोहतक रवानगी के पहले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट बांटा."

विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के खिलाड़ियों को शनिवार को ट्रैक सूट का वितरण शम्भू गुप्ता योगाचार्य ने एक सादे समारोह में देवेंद्र नगर रायपुर स्थित विवेकानन्द मार्शल आर्ट्स एकेडमी में किया. इस अवसर पर म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, मानद उपाध्यक्ष एडवोकेट आंजनेय शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव, टिकेश्वरी साहू मौजूद रहे.

योगाचार्य शम्भू गुप्ता ने कहा "म्यूथाई खिलाड़ियों और पदाधिकारीगण को विश्वास दिलाया कि उनकी बुनियादी समस्याओं का यथाशीघ्र सकारात्मक निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा."
सीजी एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश संयोजक स्वस्थ भारत मिशन - भाजपा शम्भू गुप्ता, खेल संचालक तनुजा सलाम ने प्रदेश के म्यूथाई दल के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी.
60 सदस्यीय दल में 51 खिलाड़ी में 28 बालक, 23 बालिकायें: छग म्यूथाई दल में पिछले महीने बालोद जिले के दल्ली राजहरा में आयोजित 24 वीं राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर स्थान बनाने में कामयाब रहे है जो 08-09, 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे. इस राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में रायपुर जिले से सर्वाधिक 25 खिलाड़ी जिसमें 18 बालक, 07 बालिका, बस्तर से 19 खिलाड़ी जिसमें 9 बालक, 10 बालिका, बालोद से 6 खिलाड़ी जिसमें 1 बालक, 5 बालिका और दंतेवाड़ा से 1 बालिका खिलाड़ी छग राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है.

खिलाड़ियों के नाम: रायपुर से ऐशिनी वर्मा, मंजू साहू, भार्गवी उइके, शिवानी वर्मा, समिधा अग्रवाल, मानसी तांडी, दिव्या अग्रवाल, नित्यम कुमार साहू, कुशाग्र कुमार साहू, अर्चित केशरवानी, कार्तिक वर्मा, जय कुमार, आदित्य सोलंकी, विद्या कुमार सोनी, सुभान्श मानिकपुरी, लक्ष्मीनारायण साहू, भवजोत सिंह, विकल्प द्विवेदी, शुभम कुमार निषाद, पारस सावरकर, आर्यन पटेल, अनुभव राय, विशाल हियाल, प्रवीण कुमार जायसवाल. बस्तर से मनन झावर, वुककेम विक्टर लेनिन चैतन्य, कल्पेश शोरी, एलेक्स कुमार, शौर्य सिंह ठाकुर, आदित्य युराज नाग, ओम कुमार नुप्पो, सुभम बिस्वास, युवराज सिंह, आरवी अवस्थी, अन्वी जैन, वन्दना गोयल, भुनेश्वरी महावर,गरिमा नाग, वेदांशी ठाकुर, वंशिका बंछोर, दीपिका कश्यप, खुशबू कश्यप, गीताक्षी श्रीवास. बालोद से हिमानी डरसेना, सिमरन सिंह, साधिके दुबे, जिया जायसवाल, वाणी और हर्ष कुमार. दंतेवाड़ा से टिकेश्वरी साहू राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप रोहतक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे.
दल में राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष बालोद से लखन कुमार साहू और रायपुर से महासचिव अनीस मेमन राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक हरबंश कौर, प्रणव शंकर साहू और राष्ट्रीय निर्णायक अमन यादव कार्य करेंगे. बस्तर से कोच मैनेजर का दायित्व अब्दुल मोईन, नवीन ठाकुर और राजेन्द्र सिंह राजपूत. धमतरी से प्रभा साहू शामिल है.