ETV Bharat / state

एफआईआर दर्ज होने के बाद थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, कहा- द्वेष की भावना से सरकार कर रही है कार्रवाई

सांसद निशिकांत दुबे अपनी गिरफ्तारी देने बाबा मंदिर थाना पहुंचे. हालांकि, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई.

MP Nishikant Dubey
सांसद निशिकांत दुबे (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 9, 2025 at 1:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: एफआईआर दर्ज होने के बाद सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को मंदिर थाना पहुंचे. मंदिर थाना पहुंचकर उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि प्रशासन जब भी उन्हें बुलाएगा, वे प्रशासन के समक्ष उपस्थित रहेंगे क्योंकि वे भगोड़े नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे कानून बनाते हैं और कानून का सम्मान करना उनका धर्म है और वे अपने धर्म का पालन करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे.

सांसद ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वे सीधे मंदिर थाना पहुंचे, लेकिन यहां अभी तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. जिसके कारण वे पुलिस से अनुमति लेकर वापस लौट रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार व्यक्तिगत द्वेष के चलते उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रही है. लेकिन बैद्यनाथ धाम के आशीर्वाद से वे घोषणा करते हैं कि आने वाले समय में वे राज्य सरकार और जिला प्रशासन को उनकी गलती का एहसास कराएंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे.

पुलिस थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे (ईटीवी भारत)

उन्होंने कहा कि वे सांसद हैं और धारा 105 के तहत उन्होंने संसद में डीजीपी, मुख्य सचिव, देवघर डीसी और एसपी के खिलाफ सवाल उठाए हैं. जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी. अब इन सभी अधिकारियों से दिल्ली में ही सवाल पूछे जाएंगे.

बता दें कि मंदिर के पुजारी कार्तिक ठाकुर ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि 2 अगस्त को सांसद निशिकांत दुबे और सांसद मनोज तिवारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निकास द्वार से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर रहे थे. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मंदिर के निकास द्वार से जबरन प्रवेश करने के कारण सुरक्षा व्यवस्था बाधित हुई और पूजा-अर्चना भी बाधित हुई.

यह भी पढ़ें:

देवघर में निशिकांत दुबे पर एफआईआर, गोड्डा सांसद ने शिकायतकर्ता पर बोला हमला

राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक को लेकर बिफरे निशिकांत दुबे, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

सांसद निशिकांत दुबे ने SIR को बताया जरूरी, कहा- कांग्रेस सरकार ही लेकर आई थी ये कानून