ETV Bharat / state

प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव जलाया, पुलिस से बचने के लिए FIR भी कराई दर्ज

पटना में 5 दिन पहले एक बच्चे का अधजला शव मिला था. मामले का पुलिस ने खुलाला करते हुए मां को गिरफ्तार कर लिया है.

MOTHER KILLED HER CHILD
पुलिस की गिरफ्त में कलयुगी मां (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 20, 2025 at 11:20 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: 5 दिन पहले बच्चे की मिली अधजली लाश मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि कलयुगी मां ने ममता, प्रेम और इंसानियत का गला घोंटते हुए प्रेमी के साथ मिलकर अपने 12 वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतारा है. हत्या के बाद बेटे के शव को जलाने की कोशिश कर सड़क किनारे फेंक दिया.

5 दिन पहले बच्चे की मिली थी अधजली लाश: 15 जून को बाढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेढ़ना के पास फोरलेन ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे एक बच्चे का अधजला शव मिला था. इसके बाद बाढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर शव जलाया (ETV Bharat)

बच्चे की कहीं और की गई थी हत्या: पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया था कि बच्चे की हत्या कहीं और कर यहां शव को फेंक दिया गया है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाने की कोशिश की गई.

''बच्चे की हत्या उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बाढ़ लाकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया. इतना ही नहीं आरोपी मां ने नेपाल बॉर्डर पर जाकर अपने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई, ताकि वह पुलिस से बच सके''. विक्रम सिहाग, एसपी, पटना ग्रामीण

अवैध प्रेम संबंध का विरोध करता था बच्चा: पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बच्चे की मां का एक व्यक्ति से अवैध संबंध था और यह बात 12 वर्षीय बच्चे को पसंद नहीं थी. जिसका वह विरोध करता था. उसका विरोध करना दोनों को खटकता था. यही कारण था कि हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.

आरोपी मां का पति से है विवाद: पुलिस के अनुसार महिला अररिया जिले के रानीगंज की रहने वाली है. आरोपी रोहतास में एक ट्रेनिंग कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है. महिला का अपने पति से मतभेद रहता था. पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

"घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है. हाथ-पैर बांधकर बच्चे को बाढ़ थाना क्षेत्र लाया गया था, जिसकी रस्सी भी बरामद कर ली गई है. साथ ही अभियुक्त के पास से 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. वहीं, प्रेमी निर्मल पासवान की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है." -विक्रम सिहाग, ग्रामीण एसपी, पटना

ये भी पढ़ें-