JAC ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 91.71 फीसदी छात्र सफल, छात्राओं ने मारी बाजी
JAC ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट JAC की इन वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Published : May 27, 2025 at 12:49 PM IST
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रांची में जैक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी किया है. कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं. जैक के वेबसाइट पर परीक्षार्थी 12:30 बजे के बाद रिजल्ट देख सकते हैं.
इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
जैक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो वेबसाइट https://jacresults.com और https://results.digilocker.gov.in जारी किया है. जिसके माध्यम से रिजल्ट देखा जा सकता है.
शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 4,33944 कुल परीक्षार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया था, जिसमें 4,31488 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 3,95755 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिसमें प्रथम श्रेणी से 202140, द्वितीय श्रेणी से 157294 और तृतीय श्रेणी से 17521 परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं, कुल 91.71 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं.
टॉप फाइव जिला
- कोडरमा
- पाकुड़
- जामताड़ा
- लातेहार
- साहिबगंज
11 फरवरी से 3 मार्च तक हुई थी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस साल 11 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 3 मार्च तक चली. जिसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हुई जो 25 मार्च तक हुई. इस साल मैट्रिक में 4 लाख 33 हजार 944 परीक्षार्थी, जबकि इंटर की परीक्षा में 3 लाख 50 हजार 138 विद्यार्थी शामिल हुए.
2024 का कैसा रहा रिकॉर्ड
बता दें कि पिछले साल 2024 में जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 90.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. मैट्रिक में 54.20 फीसदी फर्स्ट, 40.63 फीसदी सेकेंड और 5.17 फीसदी थर्ड डिविजन से विद्यार्थी पास हुए थे. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी थी और 91% लड़कियां सफल हुई थी. जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.70 था.
ये भी पढ़ें: 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हजारीबाग की डॉली बनीं टॉपर, 93.8% अंक लाकर रचा इतिहास
आर्यन राज 98.40 प्रतिशत अंक लाकर बने जिला टॉपर, कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है लक्ष्य
अतुल्य श्रेष्ठ 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी टॉपर, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

