ETV Bharat / state

बिहार में एक-दो नहीं एक साथ निकले 60 से अधिक कोबरा सांप, घर बना 'नागलोक'

बगहा में एक घर से 60 से अधिक कोबरा सांप निकले हैं. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

60 COBRA SNAKES FOUND IN HOUSE
बिहार का एक घर बना 'नागलोक' (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 26, 2025 at 11:21 AM IST

|

Updated : July 26, 2025 at 11:28 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बगहा: पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीपुर गांव स्थित एक घर से दर्जनों विषैले कोबरा सांप निकले हैं. तीन दिनों के भीतर 60 से अधिक सांपों का रेस्क्यू करके उन्हें जंगल में छोड़ा गया है.

विनोद यादव का घर बना 'नागलोक': मिली जानकारी के अनुसार विनोद यादव नाम के व्यक्ति के घर से जहरीले सांप निकले हैं. जिससे क्षेत्र में उनका घर नागलोक के नाम से चर्चा में है. विनोद यादव का घर खेतों के समीप गांव से बाहर बना हुआ है.

एक साथ निकले 60 से अधिक कोबरा सांप (ETV Bharat)

फर्श के नीचे डेरा जमाए थे सांप: गृहस्वामी विनोद यादव ने बताया कि मैंने कोबरा सांप दिखाई देने की बात आसपास के लोगों को बताई. जिससे गांव के कुछ युवकों ने साहस दिखाकर घर में खोजबीन शुरू की. इसी बीच पता चला कि घर में फर्श के नीचे एक जगह बिल है.

60 से अधिक निकले कोबरा: बिल के पास युवकों ने खुदाई शुरू की और एक-एक करके लगभग 60 से अधिक कोबरा सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. रेस्क्यू के बाद सभी कोबरा सांपों को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में छोड़ दिया गया.

60 COBRA SNAKES FOUND IN HOUSE
फर्श के नीचे बिल में डेरा जमाए थे सांप (ETV Bharat)

''बीते कुछ दिनों से घर में रात के समय सरसराहट की आवाजें सुनाई देती थीं. शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब आए दिन एक के बाद एक कोबरा सांप दिखाई देने लगे तो घर में अफरा-तफरी मच गई''.- विनोद यादव, गृहस्वामी

क्या कहते हैं स्थानीय?: नागपंचमी का त्यौहार भी करीब है. लिहाजा कुछ स्थानीय लोग इसे भोलेनाथ की कृपा मानकर शुभता और समृद्धि का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि इस घटना के बाद विनोद यादव का परिवार अब अपने ही घर में जाने से डर रहा है. फिलहाल परिवार रिश्तेदार के घर में रह रहा है. स्थानीय लोग अपने बच्चों को उस रास्ते से गुजरने नहीं दे रहे हैं और खुद भी सतर्कता बरत रहे हैं.

60 COBRA SNAKES FOUND IN HOUSE
एक साथ निकले 60 से अधिक कोबरा सांप (ETV Bharat)

''कोबरा सांप का प्रजनन काल आमतौर पर जनवरी से अप्रैल माह तक होता है. इस दौरान मादा कोबरा 21 से 40 अंडे देती है. तकरीबन 50 से 60 दिनों तक वह अंडों को सेती है, तब गर्मी के मौसम में बच्चे जन्म लेते हैं. इस दौरान मादा और नर कोबरा बच्चों की देखभाल करते हैं और आसपास हीं रहते हैं''. - वीडी संजू, वन्यजीव-जंतुओं के जानकार

60 COBRA SNAKES FOUND IN HOUSE
ग्रामीणों ने सभी कोबरा सांपों का किया रेस्क्यू (ETV Bharat)

कितना खतरनाक होता है कोबरा सांप? : कोबरा सांप संसार का सबसे विषैला सांप होते हैं. ये अक्सर घने जंगलों में पाये जाते हैं. इनकी उम्र आमतौर पर 15 से 20 साल होती है. कोबरा सांप आक्रामक होने या खतरा महसूस करने पर अपना फन फैलाते हैं. इनके फन के ऊपर विशिष्ट यू आकार का निशान होता है. कोबरा सांप दिन और रात के समय लोगों को काटता है. इसकी लंबाई करीब 2 से 5 फीट की होती है.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : July 26, 2025 at 11:28 AM IST