ETV Bharat / state

बिहार में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लीडिंग होने पर अस्पताल में छोड़ फरार हुए युवक

सुपौल में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

MOLESTATION WITH FEMALE DANCER
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 20, 2025 at 11:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सुपौल: बिहार के सुपौल में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. पीड़ित महिला डांसर की हालत नाजुक बनी हुई है. जिससे उसका इलाज डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है. आरोपियों ने प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सूनसान क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म: एसपी शरथ आरएस ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ललित ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में आर्केस्ट्रा आयोजित किया गया था. जिसमें 5 महिला डांसर को बुलाया गया था. देर रात स्टेज पर नृत्य प्रस्तुत करने के बाद एक महिला डांसर स्टेज से नीचे उतरी.

एएसपी सिन्हा, डॉक्टर, सदर अस्पताल (ETV Bharat)

सूनसान क्षेत्र में लेकर गए आरोपी: इसी बीच आयोजक का छोटा भाई उसे आराम करने के लिए अपने साथ ले गया और कार्यक्रम स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुनसान जगह पर रुका, जहां पहले से दो युवक मौजूद थे. इसके बाद तीनों युवकों ने महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

ब्लीडिंग होने पर अस्पताल में छोड़ फरार हुए युवक: पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से काफी मात्रा में ब्लीडिंग होने लगी. ब्लीडिंग होते देख तीनों युवक घबरा गए और उसे प्रतापगंज पीएचसी में एक्सीडेंट की बात कहकर भर्ती कराया. डॉक्टर को इलाज के दौरान शक हुआ तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी.

''महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना प्रतीत हो रही है. अत्यधिक मात्रा में महिला के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हुई है. काफी प्रयास के बाद भी ब्लीडिंग नहीं रुक रही है. जिससे महिला को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है''. -एएसपी सिन्हा, डॉक्टर, सदर अस्पताल

पीड़िता की हालत बनीं नाजुक: जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक मौके से फरार हो गए थे. वहीं, सूचना मिलने के बाद आर्केस्ट्रा संचालक अस्पताल पहुंचा और पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. पीड़िता को शुक्रवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया, जहां तत्काल उसका इलाज प्रसव वार्ड में शुरू हुआ, लेकिन पीड़िता की ब्लीडिंग बंद नहीं हुई.

''प्रतापगंज थाना में केस दर्ज किया गया है. विशेष टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. अभी पीड़िता का डीएमसीएच दरभंगा में इलाज चल रहा है''. - शरथ आरएस , एसपी

ये भी पढ़ें-