ETV Bharat / state

बिहार में हैवानियत! चौथी क्लास की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, निजी स्कूल के हॉस्टल में वारदात, 4 गिरफ्तार

रोहतास में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

MOLESTATION WITH MINOR IN ROHTAS
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 10, 2025 at 8:55 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: बिहार के रोहतास में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. बताया जा रहा है कि हॉस्टल में काम करने वाले कर्मियों ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बहरहाल पीड़िता को स्वास्थ्य जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया. इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया.

बुआ से मिलने आई थी पीड़िता: मिली जानकारी के अनुसार उसी निजी स्कूल द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई केन्द्र में पीड़िता की बुआ सिलाई-कढ़ाई सिखाने का कार्य करती है. इसी बीच बुआ से मिलने उसकी भतीजी (पीड़िता) आई थी. पूर्व में पीड़िता इसी स्कूल की छात्रा भी रही है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन फिर वापस घर चली गई थी.

चौथी क्लास की छात्रा है पीड़िता: दो दिन पूर्व दोबारा से वह (पीड़िता) पढ़ने के लिए आई थी, इसलिए वो अपने बुआ के साथ निजी स्कूलों में रहती थी. पीड़िता चौथी क्लास की छात्रा है. पीड़िता के पिता का देहांत हो चुका है.

चार आरोपी गिरफ्तार: सूचना मिलने के बाद डेहरी के एएसपी अतुलेश झा और इंद्रपुरी थाना की थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की. इसके बाद केस दर्ज कर चार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया.

बुआ से पूछताछ कर रही पुलिस: सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है. सीडब्ल्यूसी की टीम भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तहकीकात कर रही है. इसके अलावा पुलिस ने पूछताछ के लिए पीड़िता की बुआ को भी कस्टडी में लिया है.

''घटना की जानकारी मिली है. विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है. साथ ही मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है''. - अतुलेश झा,एएसपी डेहरी

ये भी पढ़ें-

65 साल के पूर्व प्रमुख पति ने बच्ची से किया दुष्कर्म, बिस्किट के लालच में आई थी आरोपी के घर

तीन बच्चों के बाप ने नाबालिग से की दरिंदगी, पीड़िता के भतीजे के सामने की शर्मनाक हरकत

बिहार में महादलित छात्रा का किडनैप कर दुष्कर्म, घर से 25KM दूर झाड़ियों में फेंका