ETV Bharat / state

नवादा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

नवादा में एक युवती से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है.

नवादा में चार आरोपी गिरफ्तार
नवादा में चार आरोपी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 17, 2025 at 1:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नवादा: बिहार के नवादा के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार आरोपियों में एक ई-रिक्शा चालक भी शामिल था. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह गोंदपुर टीओपी पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.

मोबाइल लूट कर फरार हुए थे आरोपी: पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया था. टीओपी प्रभारी द्वारा तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया. पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से पीड़िता का मोबाइल बरामद किया.

चार आरोपी गिरफ्तार: गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. नगर थाना पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई.

पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में: पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार सुबह करीब 11 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नवादा एसपी ने बताया कि नगर थाना और गोंदपुर टीओपी की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी संभव हो सकी. पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है.

"पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया. जांच में दुष्कर्म की पुष्टि डॉक्टरों ने की है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है." -अभिनव धीमान, एसपी

बिहार में अपराध चरम पर: बिहार में हर गुजरते दिन के साथ क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. पिछले दो हफ्ते में 20 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई है. बिहार में हत्या, लूट, चोरी, छिनतई और दुष्कर्म की घटना में काफी इजाफा हुआ है. अपराधियों का पुलिस से खौफ पूरी तरह खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें