बिहार में दरिंदगी, 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, लड़की की हालत गंभीर
बिहार में 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Published : May 25, 2025 at 11:09 AM IST
|Updated : May 25, 2025 at 11:21 AM IST
बगहा: बिहार के बगहा में दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. जिले के धनहा थाना अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. 4 आरोपियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर है. वह बोलने की स्थिति में नहीं है.
पीड़िता की हालत गंभीर: घटना बिहार-उत्तरप्रदेश सीमा पर अवस्थित गंडक दियारा पार के धनहा थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि पीड़िता को गंभीर हालत में मधुबनी पीएचसी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर द्वारा पीड़िता का इलाज किया जा रहा है.
गांव के आसपास के आरोपी: जानकारी के अनुसार चारों आरोपी पीड़िता के गांव के आसपास के ही हैं. पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि लड़की शनिवार की शाम अपने घोठा (पशु बांधने की जगह) के तरफ गई थी तभी चारों दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
मेडिकल कराएगी पुलिस: धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की की हालत गंभीर है. जैसे ही उसका बयान हो जाता है. पूरी घटना स्पष्ट हो जाएगी. आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है. नाबालिग की स्थिति में सुधार होते ही उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.
"घटना की जानकारी मिली है. परिजनों की ओर से शिकायत के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. मेडिकल टेस्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी." -धर्मवीर भारती, थानाध्यक्ष, धनहा, बगहा
किसी भी परिस्थिति में या असुरक्षित महसूस करने पर तुरंत मदद के लिए #डायल करें 112
— Bihar Police (@bihar_police) February 21, 2025
कहीं भी, कभी भी...
.
.#BiharPolice #Dial112 #emergency #ambulance #Bihar pic.twitter.com/t3NkyUK8wJ
महिला हेल्पलाइन नंबर: बिहार पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला-पुरुषों को जागरूक किया जा रहा है. महिलाओं के साथ किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत डायल 112 पर कर सकते हैं. किसी भी परिस्थिति में या असुरक्षित महसूस करने पर तुरंत मदद के लिए 112 डायल करें.
ये भी पढ़ें:

