ETV Bharat / state

बीजेपी के आक्रोश प्रदर्शन पर मंत्री इरफान अंसारी और विधायक बसंत सोरेन ने किया पलटवार, बोले- रुपये देकर लाए गए भाड़े के लोग!

झारखंड में बीजेपी के आक्रोश प्रदर्शन पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने निशाना साधा है.

Minister Irfan Ansari
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 11, 2025 at 5:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमका: बीजेपी के आक्रोश प्रदर्शन पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और दुमका विधायक बसंत सोरेन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नाटक मंडली वाले हैं, उनके कार्यक्रम में पैसे देकर लोग लाए गए थे.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीजेपी को प्रदर्शन करना है तो वे पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ करें क्योंकि उनके कार्यक्रम में हजारों आदिवासियों पर पत्थलगड़ी मामले पर केस दर्ज हुए थे. मंत्री इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि रघुवर दास ने आदिवासियों पर गोली चलाने का काम किया था, जबकि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी बेहतर तरीके से सरकार चला रहे हैं. वे समाज के सभी वर्गों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और यह सब बीजेपी को हजम नहीं हो रहा है.

मंत्री इरफान अंसारी बीजेपी के आक्रोश प्रदर्शन पर हमला (etv bharat)

सीएम हेमंत सोरेन के साथ हैं अल्पसंख्यक समुदाय: मंत्री इरफान अंसारी

बीजेपी का शुरू से ही एजेंडा रहा है कि वे आदिवासियों को तोड़ने की कोशिश करती है. मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड में 19% अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह से हेमंत सोरेन के साथ हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे अपने इस आदिवासी मुख्यमंत्री का साथ दें ताकि झारखंड के विकास की गति तेजी से आगे बढ़ सके.

मारपीट के मामले में बरी हुए मंत्री इरफान अंसारी

दरअसल मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 2022 के एक मारपीट के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे. स्वास्थ्य मंत्री और उनके पिता फुरकान अंसारी के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज का मामला दर्ज हुआ था. इरफान अंसारी की मां के नाम एक मकान मधुपुर में खरीदा गया था, जिसमें पहले से रह रहे मकबूल हुसैन ने इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी के खिलाफ जबरन मारपीट कर मकान खाली कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

इसी मामले में कोर्ट का फैसला आया और इरफान अंसारी समेत उनके पिता फुरकान अंसारी को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया गया. बरी होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आज खुशी का दिन है क्योंकि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था.

विपक्ष के नेता हैं बेरोजगार: बसंत सोरेन

वहीं दुमका विधायक बसंत सोरेन ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेता बेरोजगार हैं, वे अपने लिए रोजगार ढूंढे या फिर झारखंड सरकार के पास बेरोजगारी का फॉर्म अप्लाई करें, उन्हें रोजगार दिया जाएगा. विधायक बसंत सोरेन ने ये बात दुमका इंडोर स्टेडियम में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही.

जेएमएम विधायक ने किया इंडोर गेम्स टूर्नामेंट का उद्घाटन

इससे पहले झामुमो विधायक ने दुमका में बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड समेत इंडोर गेम्स टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति काफी गंभीर है, उन्हें आगे लाने के लिए कई कार्य किया जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बीजेपी का आक्रोश प्रदर्शन, सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 मुद्दे पर सरकार का घेराव

बाबूलाल मरांडी का सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 को लेकर सरकार पर हमला, बोले- बीजेपी करेगी 11 सितंबर को प्रदर्शन

सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर बवाल, आदिवासी संगठनों का आक्रोश मार्च, सीबीआई जांच की मांग