ETV Bharat / state

टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर मैक्स ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

चंपावत में एक मैक्स वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए

Champawat car accident
टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर मैक्स और कार की टक्कर (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 22, 2025 at 12:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंपावत: टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज मैक्स ने खड़ी कार को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि कार सवार गाड़ी को खड़ी कर कार के पीछे बर्थडे पार्टी मना रहे थे.

टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर गेंडाखाली के समीप टनकपुर से आ रही एक मैक्स जीप ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार के पीछे खड़े पांच युवक घायल हो गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में मैक्स जीप चालक भी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार हादसे में निर्मल सिंह (25 वर्षीय) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी कार्की फार्म टनकपुर की दर्दनाक मौत हो गयी.

वहीं हादसे में योगेश सिंह (24 वर्षीय) पुत्र स्व. कल्याण सिंह, पवन सिंह कनवाल (25 वर्षीय) पुत्र विशन सिंह, निवासी गेंडाखाली, महेश बोहरा (24 वर्षीय) पुत्र राजेंद्र बोहरा निवासी टनकपुर, मोहित कनवाल (28 वर्षीय) पुत्र हीरा सिंह निवासी गेंडाखाली और मैक्स चालक राकेश बोहरा (35 वर्षीय) पुत्र रतन सिंह निवासी उचौलीगोठ टनकपुर घायल हो गए.

जिनमें से दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. उपजिला चिकित्सालय टनकपुर के चिकित्सक डॉ. नौनिहाल ने बताया कि बीती रात घायलों को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को छुट्टी दे दी गई. मैक्स चालक का उपचार जारी है, पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.

पढ़ें-उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: चलते ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत