ETV Bharat / state

पोस्टमार्टम रिपोर्ट देगी गवाही! मंडला में कब्र से निकाला महिला का शव, जादू टोने के शक में हत्या!

मंडला में महिला की मौत के 15 दिन बाद उसका शव कब्र से निकाला गया. परिजन का आरोप महिला की हत्या हुई है.

MANDLA MURDER CASE
कब्र में दफन महिला के शव को निकाला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2025 at 6:29 AM IST

|

Updated : February 28, 2025 at 1:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडला: जिले में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मौत के बाद पहले तो परिजन ने रीति-रिवाज से महिला के शव को दफना दिया. लेकिन जब उन्हें हत्या की शंका हुई थो उन्होंने थाने में शिकायत की गई. जिस पर पुलिस ने 15 दिन बाद गुरुवार को महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. परिजन का आरोप है कि जादू टोने के शक में महिला की हत्या की गई है.

जंगल में मिला था शव, परिजन ने दफनाया
जानकारी के मुताबिक, मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बहरमुंडी पोंडी में रहने वाली 50 वर्षीय रतनीबाई अपने गांव से दूसरे गांव किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. उसके बाद से वह घर नहीं लौटीं. परिजन ने उनकी तलाश शुरु की. तो जंगल में उसका शव पड़ा मिला था. इस घटना के बाद परिजन ने उसके शव को समाज की रीति रिवाज के मुताबिक दफना दिया. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की. इस पर मवई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. जिस पर मर्ग कायम करने के बाद थाना प्रभारी ने एसडीएम से अनुमति प्राप्त कर उसके शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया.

परिजन ने लगाया हत्या का आरोप (ETV Bharat)

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का कहना है कि, ''परिजन ने हत्या के आरोप लगाए थे. जिसके बाद शव को कब्र से निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और एविडेंस को कलेक्ट करने के बाद ही इस मामले पर कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है. फिलहाल पुलिस को एविडेंस खंगालने के साथ-साथ फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा.''

Last Updated : February 28, 2025 at 1:27 PM IST