मंडला में BJP नेता की गुंडागर्दी, दुकानदार को घसीट-घसीटकर पीटा
मध्य प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी नेताओं के कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे. अब मंडला का मामला गर्म.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : May 17, 2025 at 4:07 PM IST
मंडला: मध्य प्रदेश में दो दशक से सत्तासीन बीजेपी के नेता बेलगाम होते जा रहे हैं. बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटास में बीजेपी ने एक दुकानदार से बेरहमी से मारपीट की. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिटने वाले दुकानदार ने पुलिस में रिपोर्ट की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बीजेपी नेता ने अपनी साथी के साथ की मारपीट
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीजेपी का जिला महामंत्री उमेश ठाकुर गुस्से में दौड़ते हुए आता है. उसके साथ एक साथी है. इस दौरान बीजेपी नेता उमेश टाखुर ने दुकान में घुसकर दुकानदार को घसीटा और मारपीट की. इस दौरान कुछ लोग बीचबचाव करने पहुंचे लेकिन भाजपा नेता और उसका सहयोगी दुकानदार से बेरहमी से मारपीट करते रहे. ये सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है. दुकानदार ने भाजपा नेता उमेश ठाकुर की गुंडागर्दी की शिकायत बिछिया थाना में दर्ज कराई है.
कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
इधर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने का कहना है "दोनों आरोपी भाजपा के बड़े नेता हैं. सत्ता के नशे में चूर होकर इस घटना को अंजाम दिया है. इससे यह सिद्ध हो जाता है कि कानून नाम की कोई चीज नहीं है. वहीं, बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्बे का कहना है "फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत की है. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है."
- भिंड में बंदूकधारी विधायक का भौकाल, गन उठाकर गुंडागर्दी खत्म करने निकले
- "ये सरकार है या सर्कस", जबलपुर के बाद कटनी में गुंडागर्दी पर भड़के जीतू पटवारी
क्या बोला मारपीट का आरोपी बीजेपी नेता
वहीं, आरोपी बीजेपी नेता उमेश ठाकुर का कहना है "मेरी दुकान में किरायेदार के रूप में अभिषेक ठाकुर दुकानदारी करता है. मैंने दुकान खाली करने को कहा, लेकिन वह न किराया दे रहा है और न ही दुकान खाली कर रहा है. ऊपर से वह मेरे साथ गालीगलौच करता है, इसी को लेकर विवाद बढ़ा है."

