ETV Bharat / state

दिल्ली में बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क शख्स की चाकू मारकर हत्या की, ख्याला इलाके की वारदात - Man Stabbed To Death

Murder in Khyala: दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. अब ख्याला इलाके में वारदात हो गई. पुलिस के मुताबिक, PCR कॉल पर घायल व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मरने वाले के शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं. फिलहाल जांच की बात कही जा रही है.

MAN STABBED TO DEATH IN KHYALA WEST DELHI
दिल्ली के ख्याला में शख्स की चाकू मारकर हत्या (SOURCE: ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : August 22, 2024 at 8:01 AM IST

|

Updated : August 22, 2024 at 8:13 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में बुधवार रात एक व्यक्ति की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है.

रघुवीर नगर बी ब्लॉक इलाके में बीती रात एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ देख लोगों ने शोर मचाया. पुलिस को सूचना दी गई. वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने मामले में जानकारी दी और कहा कि बीती रात करीब साढ़े 8 बजे ख्याला थाना इलाके में चाकू से घायल एक व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. फौरन पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 35/40 वर्ष है. मृतक के प्रारंभिक निरीक्षण से पता चला कि उसके शरीर पर चाकू के कई घाव हैं. ख्याला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

सीसीटीवी से आरोपी का लगेगा पता
मौके पर, फॉरेंसिक टीम, क्राइम टीम, एसीपी सुरेंद्र राठी, ख्याला एसएचओ विनोद अहलावत, रघुवीर नगर चौकी इंचार्ज सुदीप पुनिया और पश्चिमी जिला इलाके की कई पुलिस टीम मौजूद थीं. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम लगाई है ताकि आरोपी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. इसके अलावा पुलिस मृतक के परिवार वालों से भी बात कर रही है और ये पता लगा रही है कि आखिर मृतक की किसी से दुश्मनी तो नही थी, साथ ही ये भी पता लगा रही है कि ये हत्या किसी गैंगवार का नतीजा तो नही.

इससे पहले पिछले महीने रघुवीर नगर चौकी के पास ही एक युवक की चाकू गोद कर बीच सड़क हत्या कर दी गई थी. जबकि इसी महीने मायापुरी इलाके में भी हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली: शालीमार बाग इलाके में करंट लगने से 7 साल के मासूम की मौत, हत्या का केस दर्ज

ये भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका इलाके में सनसनीखेज वारदात, घर से मिला 4 दिन पुराना शव, पत्नी पर हत्या का शक

Last Updated : August 22, 2024 at 8:13 AM IST