ETV Bharat / state

बिहार में एक शख्स को घर से खींचकर मार डाला, जंगल में फेंका शव

बिहार में हत्याओं का दौर जारी है. सोमवार सुबह एक शख्स पीट-पीटकर मार डाला गया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. पढ़ें खबर.

Murder In Gaya
गया में हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 11, 2025 at 4:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के गया में फिर से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. कोठी थाना क्षेत्र के लावाबार गांव में एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया गया है. यहां 50 वर्षीय मंटू भुइयां की कुछ ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने ओझा-गुनी होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी.

गया में हत्या कर जंगल में फेंका शव : सोमवार को सुबह 9 बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया गया. यही नहीं पुलिस को पता नहीं चले इसलिए डेड बॉडी को जंगल मे फेंक दिया. वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. जंगल से अब तक शव बरामद नहीं हो सका है.

Murder In Gaya
मंटू भुइयां का घर (ETV Bharat)

5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ : इधर सूचना मिलते ही कोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की. पुलिस ने शुरुआती जांच में 4 महिलाओं और 1 पुरुष को हिरासत में लिया है. पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है. दो थाने कोठी और इमामगंज की पुलिस डेड बॉडी की तलाश में जुटी है.

''घटना की गंभीरता को देखते हुए कोठी, सुहेल और इमामगंज थाना की संयुक्त टीम बनाई गई है. टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. गवाहों के बयान को दर्ज किया जा रहा है. पुलिस हर छोटे-बड़े सबूत जुटा रही है.''- संजीत कुमार, कोठी थाना अध्यक्ष

Murder In Gaya
जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी (ETV Bharat)

घर से खींचकर मार डाला : आरोप है कि कुछ ग्रामीण सुबह-सुबह मंटू भुइयां के घर पहुंचे. जबरन उन्हें उठाकर पास के जंगल ले गए और लाठी-डंडों से बेरहमी से मार डाला. फिर बोरी में भरकर फेंक दिया. ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग लंबे समय से मंटू भुइयां पर ओझा होने का आरोप लगाते थे. इसी वजह से उनकी जान गई. वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Murder In Gaya
मौके पर पहुंची पुलिस (ETV Bharat)

2 दिन पहले भी हो चुका है मर्डर : आपको बता दें कि दो दिन पूर्व जिले के अतरी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की पुलिस की गाड़ी से खींचकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में करीब दस लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं. आज एक बार फिर ओझा गुनी के आरोप में एक व्यक्ति की जान चली गई है.

ये भी पढ़ें :-

जादू-टोना के शक पर शख्स को बंधक बनाया, बाद में काट दिया जीभ और प्राइवेट पार्ट…चौंका देगी वजह

अंधविश्वास में बुजुर्ग का अपहरण.. फिर पीट-पीटकर हत्या, शव को खेत में दफनाया