बिहार में प्रेमी जोड़े का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
छोटी उम्र में प्यार और उसका खौफनाक अंजाम, जी हां कुछ ऐसा ही मामला बेतिया से सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर.

Published : June 2, 2025 at 3:36 PM IST
पश्चिम चंपारण (बेतिया) : बिहार के बेतिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है. लौरिया थानाक्षेत्र के सिसवनिया पंचायत में प्रेमी जोड़े का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. दोनों मृतक नाबालिग थे. इधर लड़का-लड़की के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.
बेतिया में प्रेमी जोड़े का शव बरामद : जानकारी के अनुसार, जहां लड़के की उम्र 16 साल थी वहीं लड़की 15 साल की थी. दोनों आस पास के दो गांव के रहने वाले थे. पिछले कई महीनों से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है.
''प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है.''- रमेश कुमार शर्मा, लौरिया थानाध्यक्ष
'हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश' : जिस अवस्था में शव की बरामदगी हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं दूसरे जगह हत्या कर शव को यहां लाकर रख दिया गया है. दोनों की एक साथ हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है. बताया जाता है दोनों गरीब परिवार से ही थे. एक के पिता मजदूरी करते हैं तो दूसरे के पिता राजमिस्त्री हैं.
कई सवालों से पुलिस का होगा सामना : पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में ज्यादा जानकारी दी जा सकती है. वैसे फोरेंसिक टीम भी साक्ष्यों के संकलन में लगी हुई है. हालांकि जस तरह से शव की बरामदगी हुई है वह कई सवालों को जन्म देती है.
छोटी उम्र में प्यार और मौत : जहां एक ओर पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. वहीं स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं. ऐसे में यह तो बाद में ही पता चलेगा कि ये मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का? पर एक बात स्पष्ट है कि छोटी उम्र में प्यार करना दोनों के लिए भारी पड़ा. दोनों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
ये भी पढ़ें :-
ओडिशा की लड़की पहुंची बिहार, प्रेमी के साथ गंगा में लगायी छलांग, बचाने के लिए कूदे लोग
मोतिहारी में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या! ऑनर किलिंग का एंगल भी खंगाल रही पुलिस
'इस जन्म में ना मिल सके तो अगले जन्म में मिलेंगे' नालंदा का प्रेमी जोड़ा पहुंचा पटना और फिर..

