हरियाणा के रोहतक में SDM की गाड़ी में लग गई आग, भयानक लपटें देखकर डरे, गाड़ी से उतरकर बचाई जान
हरियाणा के रोहतक में कलानौर के पास लोहारू एसडीएम की सरकारी बोलेरो गाड़ी में भीषण आग लग गई है.

Published : June 15, 2025 at 8:03 PM IST
रोहतक : हरियाणा के रोहतक के कलानौर के पास आज लोहारू एसडीएम मनोज कुमार की सरकारी बोलेरो गाड़ी में अचानक ही आग लग गई. कुछ ही देर में आग की वजह से पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई. राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया.
बाल-बाल बचे लोहारू एसडीएम : लोहारू के एसडीएम मनोज कुमार ड्राइवर सोमवीर के साथ रविवार को रोहतक में मंडल कमिश्नर पीसी मीणा से मुलाकात करने के लिए आए थे. कमिश्नर से मुलाकात के बाद वे वापस लोहारू लौट रहे थे. जब वे कलानौर से थोड़ा आगे खेरड़ी मोड़ के पास पहुंचे तो गाड़ी के एसी ने अचानक ही काम करना बंद कर दिया. इसके बाद ड्राइवर एसी नहीं चलने की वजह तलाश ही कर रहा था कि गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा, तभी गाड़ी में आग लग गई.

एसडीएम की गाड़ी में लगी आग : एसडीएम और ड्राइवर तेजी से बाहर निकले और दूर हटकर अपनी जान बचाई. गाड़ी में आग की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. राहगीरों की मदद से पानी जुटाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गाड़ी से आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गई.

गाड़ी की सीट पिघल गई : बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया. आग की वजह से गाड़ी के टायर और सीट पिघल गई. शुरूआती जांच में सामने आया है कि गर्मी की वजह से गाड़ी के एसी में दिक्कत आ गई और इसी कारण से आग लग गई. बाद में एसडीएम और ड्राइवर दूसरी गाड़ी से लोहारू के लिए रवाना हो गए.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : अहमदाबाद में प्लेन क्रैश क्यों हुआ, आखिर कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा, एक्सपर्ट ने बताई वजह
ये भी पढ़ें : नूंह की मौसी-भतीजी का कमाल, NEET UG 2025 एक साथ की क्लियर, परिवार में मन रहा जश्न
ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में फुहारों के बीच लोग चख रहे लज़ीज़ खाना, गर्मी से बचाने के यूनिक आईडिया की खूूब हो रही तारीफ

