भिलाई में घूम रहा तेंदुआ, मैत्री बाग जू प्रबंधन के बाद अब वन विभाग लेपर्ड की तलाश में
भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ दिखने से कर्मचारी दहशत में आ गए हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 29, 2025 at 10:18 AM IST
भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट में बीती रात एक तेंदुआ देखा गया. तेंदुआ बार एंड रॉड मिल के पास रेलवे लाइन पर जा रहा था. जिसका वीडियो शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह ने बनाया. तेंदुए का वीडियो बनाकर संयंत्र प्रबंधन को इसके बारे में बताया. तेंदुए के घूमने की सूचना मिलते ही बीएसपी प्रबंधन ने प्लांट एरिया में तेंदुए की तलाश शुरू की, लेकिन वह नजर नहीं आया. इसके बाद बीएसपी मैनेजमेंट ने मैत्रीबाग प्रबंधन को इसकी सूचना दी.
भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ: बताया जा रहा कि रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे लाइन नंबर 59 टॉप के पास तेंदुआ को देखा गया.। लोको का प्वाइंट बदलते समय शंटिंग स्टाफ भुवन सिंह की नजर तेंदुआ पर पड़ी. जिसके बाद भुवन सिंह तुरंत इसका वीडियो बनाने लगे. बताया जा रहा कि रोलिंग मिल पोस्ट वे-ब्रिज के पीछे लाइन नंबर 59 टॉप के पास तेंदुआ को देखा गया. इस वीडियो को उच्चाधिकारियों को भेजा गया. ठेका कंपनी के कर्मचारी के मुताबिक रात 1 बजे के आसपास की घटना है.
तेंदुआ देखे जाने की सूचना हमें मिली थी. इसके बाद हमारी टीम ने जाकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया है. जहां पर कोई तेंदुआ नहीं दिखा, लेकिन वीडियो में जिस तरह से तेंदुआ दिख रहा है वह प्लांट के अंदर का ही क्षेत्र है. इसलिए हमने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है. वन विभाग ने तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है.- डॉ एनके जैन, महाप्रबंधक, मैत्रीबाग
तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम: वन विभाग की टीम को फिलहाल बीएसपी प्लांट में तैनात किया जा रहा है. ताकि तेंदुआ दिखने पर उसे तुरंत पकड़ा जा सके. इधर तेंदुआ दिखने से बीएसपी प्लांट क्षेत्र में दहशत फैल गई है. तेंदुए को पटरियों के किनारे जिस स्थान पर देखा गया, वह आबादी क्षेत्र के नजदीक है. लगभग 500 मीटर के दायरे में दीनदयाल पुरम, पुरैना, स्टोर पारा और डबरापारा जैसे क्षेत्र आते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं.
| छत्तीसगढ़ का साहसी बालक, भालू से लड़कर बचाई पिता की जान |
| मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में घर के पास पहुंचे भालू का आतंक, सोनहरी में दहशत |
| शिकारी आया किसानों के सामने, तेंदुए को देख गांव में मच गई भगदड़ |

