ETV Bharat / state

शिकारी आया किसानों के सामने, तेंदुए को देख गांव में मच गई भगदड़

वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Leopard entered residential area of Kawardha
तेंदुए को देख गांव में मच गई भगदड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 16, 2025 at 3:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: कबीरधाम के लोहारा फॉरेस्ट एरिया में तेंदुआ चहलकदमी करता हुए नजर आया है. गांव वालों का कहना है कि उन लोगों ने खेतों के पास तेंदुए के गुर्राने की आवाज भी सुनी है. गांव वालों का कहना है कुछ लोगों ने तेंदुए के देखे जाने की खबर को पहले अफवाह समझा. लेकिन जब खेतों के पास तेंदुआ लोगों को नजर आया तब गांव में दहशत फैल गई. खेतों में काम कर रहे किसान अपने अपने घरों की ओर भाग निकले.

खेत में आया तेंदुआ: गांव के करीब तेंदुए के आने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. रेंजर अपनी टीम के साथ खुद रणवीरपुर गांव के पास मौजूद हैं. लोगों को फिलहाल तेंदुए से दूर रहने की सलाह दी गई है. वन विभाग की टीम तेंदुए के फुटमार्क का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है.

तेंदुए को देख गांव में मच गई भगदड़ (ETV Bharat)

वन मंडल अधिकारी को नहीं थी जानकारी: गांव के पास तेंदुए के आने की खबर पर जब वन मंडल अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बाद में घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तेंदुए पर नजर रखी जा रही है. लोहारा वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर है. गांव वालों से और फुटमार्क के जरिए तेंदुए का पीछा किया जा रहा है.

तेंदुए ने किया बछड़ों का शिकार, जनकपुर के ओहानिया गांव में फैली दहशत
बुजुर्ग महिला का तेंदुआ ने किया शिकार, घर से घसीटकर ले गया जंगल
रुद्री में दबे पांव आया शिकारी, वन विभाग ने कराई मुनादी, तेंदुए का नहीं मिला कोई निशान - leopard arrival in Rudri