ETV Bharat / state

बगहा में भू माफियाओं के हौसले बुलंद, 15 कट्ठा में लगी गन्ने की फसल को जबरन जोता

बिहार के बगहा में भू माफियाओं द्वारा दो किसानों की 15 कट्ठा में लगी गन्ने की फसल को जोतने का मामला सामने आया है.

LAND MAFIA IN BAGAHA
बगहा में भू माफियाओं के हौसले बुलंद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 24, 2025 at 5:20 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बगहा: भैरोगंज थाना अंतर्गत भोलापुर गांव में दबंग भू माफियाओं ने दो गरीब किसानों की 15 कट्ठा में लगी गन्ने की फसल को रातों-रात ट्रैक्टर से जोत दिया है. पीड़ित किसान विगत एक हफ्ते से आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि आरोपी पीड़ित किसानों को जान माल के नुकसान की धमकी दे रहे हैं.

भू माफियाओं पर नकेल कसने का आदेश जारी: पश्चिमी चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी ने जिला के 139 भू माफियाओं पर नकेल कसने का आदेश जारी किया है. इसमें बगहा के 19 भू माफिया भी शामिल हैं. घटना 15 मई की रात्रि करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है.

भू माफियाओं ने 15 कट्ठा में लगी गन्ने की फसल को जबरन जोता (ETV Bharat)

पीड़ित किसानों ने लगाया ये आरोप: पीड़ित किसानों ने थाना में दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया कि बैठवलिया गांव के अमर यादव, विजय यादव, महेंद्र पटेल, भोला चौधरी और छोटेलाल साह समेत अन्य दर्जनों लोगों ने 10 कट्ठा और 5 कट्ठा में लगी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर बर्बाद कर दिया है.

जमीन हड़पना चाहते हैं भू माफिया: 35 वर्षों से मैं इस जमीन को जोतते आ रहा हूं. इससे पहले कभी कोई विवाद नहीं रहा. सड़क किनारे जमीन होने के कारण भू माफिया जमीन हड़पना चाहते हैं.

LAND MAFIA IN BAGAHA
भू माफियाओं ने दो किसानों की गन्ने की फसल को किया बर्बाद (ETV Bharat)

''भू माफियाओं ने 15 मई की रात्रि ट्रैक्टर से 10 कट्ठा में लगी मेरी फसल को जोत लिया है. मैने गन्ना की फसल लगाने में खाद बीज और मजदूरी समेत तकरीबन 60 हजार रुपए खर्च किया था.अब वो सब बर्बाद हो गया है''. श्यामसुंदर साह, पीड़ित किसान

आरोपियों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई: इतना हीं नहीं इस जमीन पर पहले मैंने 300 आम, महोगनी और सागवान का पेड़ लगाया था, जिसे दबंगों ने फरवरी में जोत दिया था. उस समय भी मैने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई. यहां एक झोपड़ी और चापाकल भी था.

भू माफिया किसानों को दे रहे धमकी: थानाध्यक्ष ने एक बॉन्ड बनवाया कि, जब आरोपी पक्ष कोर्ट से इस जमीन का वैध प्रमाण लेकर आएगा, तभी वो वहां जाएगा. थानाध्यक्ष के हामी भरने के बाद मैने इस जमीन पर गन्ने की फसल लगाई. अब आरोपी हमें लगातार जान माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं.

LAND MAFIA IN BAGAHA
15 कट्ठा में लगी गन्ने की फसल भू माफियाओं ने जोती (ETV Bharat)

गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रहे भू माफिया: 5 कट्ठे में लगी मेरी गन्ने की फसल को भू माफियाओं ने जोत दिया है. ये सभी आरोपी काफी दबंग हैं और गरीब व असहाय लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर लेते हैं. कई गरीबों की जमीन पर कब्जा करके भू माफिया अपना आशियाना बना चुके हैं.

''हम लोग थाना और इंस्पेक्टर के पास जा चुके हैं. इंस्पेक्टर ने भी मौके पर आकर जांच करने के उपरांत कार्रवाई करने आश्वासन दिया था, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और हमें धमकी दे रहे है कि धान की फसल रोपे तो हम लोग फिर बर्बाद कर देंगे''. प्रभु चौरसिया, किसान

किसानों ने उठाए सवाल: किसानों का साफ साफ कहना है कि उक्त जमीन का मालगुजारी रशीद समेत खतियान में उनका नाम है. फिर दबंग भू माफिया दूसरे कागजा बनवाकर कैसे इस जमीन पर अपना हक जता रहे हैं.

''17 मई को भैरोगंज थाना में श्यामसुंदर साह और प्रभु चौधरी नाम के किसान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कुछ लोगों पर उनकी जमीन में लगी गन्ने की फसल को जबरन जोतकर बर्बाद करने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, अगर मामला सही पाया जाता है, तो कार्रवाई जरूर की जाएगी''. कुमार देवेंद्र, एसडीपीओ

ये भी पढ़ें-