ETV Bharat / state

Delhi: नोएडा में निर्माणाधीन एंथोरियम साइट के बेसमेंट में मिला मजदूर का शव, परिजन को हत्या का आशंका

-पुलिस के मुताबिक मजदूर की मौत ठोकर लगने से हुई -अभी तक परिजनो ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया -परिजनों को हत्या की आशंका

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : October 27, 2024 at 7:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा के सेक्टर-73 स्थित निर्माणाधीन एंथोरियम बिल्डिंग में एक मजदूर का शव बेसमेंट में मिला. परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, तो वहीं पुलिस का कहना है कि नशे में ठोकर लगने के बाद मजदूर बिल्डिंग से नीचे गिरा. पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. इस मामले में मृतक के परिजनों ने अभी तक सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौतः पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का कम्मू लंबे समय से निर्माणाधीन एंथोरियम बिल्डिंग में काम करता था. साइट पर ही उसका परिवार रहता है. शुक्रवार रात को वह सब्जी लेकर आया और पत्नी को पकाने के लिए दे दिया. देर रात तक वह घर नहीं लौटा. अगले दिन भी शाम तक जब कम्मू वापस नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी होने की आशंका सताने लगी. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. बिल्डिंग में जब पुलिस की टीम पहुंची तो उसका शव बेसमेंट में पड़ा मिला. फील्ड यूनिट व डॉग स्कॉड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. मौत होने के सभी स्तर से जांच की गई है.

मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हुआः थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मजदूर की मौत शराब के नशे में ठोकर लगने से हुई है. ठोकर के बाद वह दूसरी या तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसकी जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन मौके पर जमा हो गए और बिल्डर से मुआवजे की मांग करने लगे. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि अगर तहरीर प्राप्त होती है तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: