ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर, पांच की मौके पर दर्दनाक मौत, कई घायल

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार हैरियर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई .

Kurukshetra Road Accident
कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 29, 2025 at 10:14 AM IST

|

Updated : September 29, 2025 at 10:37 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई.

5 लोगों की मौके पर मौत: प्रत्यक्षदर्शियों की मानें सुबह करीब 7 बजे हुई इस भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. दोनों कारों के परखच्चे उड़ चुके थे. ग्रामीणों ने खिड़कियां काटकर कारों में फंसे 10 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों की मौत हो चुकी थी.

Kurukshetra Road Accident
कुरुक्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर (ETV Bharat)

हादसे की वजह तेज रफ्तार: स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ. हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा गया.

तेज रफ्तार हैरियर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर (ETV Bharat)

कार में सवार थे ये लोग: स्विफ्ट कार सवार में प्रवीण,पवन, राजेंद्र, उर्मिला, सुमन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वंशिका गंभीर रूप से घायल है. उसका उपचार चल रहा है. ये सभी लोग एक पारिवारिक कार्य से निकले थे और अंबाला की ओर जा रहे थे. वहीं, हैरियर कार में सवार ऋषिपाल, लीला देवी, संतोष, प्रवीण पबनावा गांव से अंबाला के मुलाना जा रहे थे. ये सभी लीला देवी का जिनका कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था, उन्ही की दवाई लेने जा रहे थे.

क्या बोले जांच अधिकारी: इस पूरे मामले में जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि, "पुलिस को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. पुलिस टीम के साथ मिलकर आसपास के लोगों ने कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जो यमुनानगर के रहने वाले थे. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है."

प्रशासन ने की अपील: फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. हादसे का प्रारंभिक कारण तेज रफ्तार को माना जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और सीमित गति में वाहन चलाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:भिवानी में डीजे को लेकर दो गुटों में विवाद: कुल्हाड़ी और डंडों से पीट-पीट कर युवक की हत्या

Last Updated : September 29, 2025 at 10:37 AM IST