ETV Bharat / state

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, KMOU की बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में KMOU की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई.

Etv Bharat
घटना स्थल की तस्वीर, (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 26, 2025 at 6:24 PM IST

|

Updated : March 28, 2025 at 10:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया. पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU (कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन) बस हल्द्वानी-नैनीताल रोड वीर भट्टी के पास दुर्घटना हो गई. बस दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. हालांकि चालक शंकर नाथ की सूझबूझ के चलते यात्रियों की जान बच गई.

बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है. स्थानीय लोगों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी. बताया जा रहा है कि बस का चालक बस को खाई में जाने से बचा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

haldwani
उत्तराखंड में बड़े सड़क हादसों पर एक नजर. (ETV Bharat)

बस में बैठे यात्रियों के मुताबिक जैसे ही बस हल्द्वानी नैनीताल रोड के वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था. चालक ने घबराने के बजाय संयम बरतते हुए बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक कर पलट गई और सभी यात्रियों की जान बच गई. सभी घायलों का हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है. सभी यात्री खतरे से बाहर है.

haldwani
उत्तराखंड में बड़े सड़क हादसों पर एक नजर. (ETV Bharat)

पढ़ें---

Last Updated : March 28, 2025 at 10:30 PM IST