ETV Bharat / state

कवर्धा में फिर धार्मिक विवाद, दुर्गा पंडाल हटाने पर भिड़े 2 पक्ष, पुलिस से भी झड़प

कामठी गांव में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद हुआ इसमें 4 पुलिसकर्मी समेत 6 से ज्यादा ग्रामी घायल हुए हैं.

kawardha durga pandal Dispute
कवर्धा में फिर धार्मिक विवाद, दुर्गा पंडाल हटाने पर भिड़े 2 पक्ष (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 21, 2025 at 8:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: जिले में फिर एक बार फिर धार्मिक विवाद का मामला सामने आया है. जिले के एक गांव में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. इसमें 4 पुलिसकर्मी और 6 से ज्यादा ग्रामीण भी घायल हुए हैं. मामला कूकदूर थाना इलाके के कामठी गांव का है.

कामठी गांव में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद हुआ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या है मामला: दरअसल कामठी गांव के बीच प्राचीन मंदिर प्रांगण है. जिसमें बहुत सारे देवी-देवता की मंदिर और मूर्ति स्थापित है. कुछ गांव वालों का कहना है कि, वे मंदिर में लंबे समय से पूजा-पाठ करते आ रहें लेकिन कुछ वर्षों से गोंडवाना समाज मंदिर में अपना अधिकार बता रहा है. नया नामकरण कर मंदिर में सतरंगी झंड़ा लगा दिया है.

kawardha durga pandal Dispute
4 पुलिसकर्मी समेत 6 से ज्यादा ग्रामी घायल हुए हैं. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

नवरात्रि पर फिर भड़का विवाद: पहले से इसे लेकर पटेल समाज और गोड़वाना समाज के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है. पिछले वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा स्थापना करने और नवरात्रि में पूजा-अर्चना करने को लेकर विवाद हुआ था लेकिन पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया. लेकिन दोनों ही पक्षों के बीच आक्रोश पनपता रहता है और समय-समय पर तनाव का माहौल बना रहा. शनिवार को फिर से तनाव बढ़ गया और बड़े विवाद का रूप ले लिया.

kawardha durga pandal Dispute
दुर्गा पंडाल हटाने पर भिड़े 2 पक्ष, पुलिस से भी झड़प (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दीवार गिराने की कोशिश: शनिवार शाम नवरात्रि में पूजा-अर्चना करने और दुर्गा पंडाल लगाया जा रहा था. इसे दूसरे पक्ष ने निकाल दिया जिससे नाराज एक पक्ष के लोगों ने बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में हंगामा कर दिया. मंदिर परिसर की दिवार को गिराकर मंदिर में दाखिल होने की कोसिश की गई. पुलिस ने जब उन्हें रोका तो ग्रामीण पुलिस से ही भीड़ गए.

kawardha durga pandal Dispute
कामठी गांव में दुर्गा पंडाल को लेकर विवाद हुआ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

महिला आरक्षक को भी चोट: पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिसमें एक गर्भवती महिला आरक्षक के पेट में चोट में चोट आई. इसके साथ ही ग्रामीणों ने वर्दीधारी एसडीओपी भूपत सिंह का कॉलर पकड़कर बदसलूकी की. इस घटना में कुछ ग्रामीणों को भी चोट आई है सभी घायलों को कूकदूर सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

पुलिस बल तैनात: बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया. भीड़ को तितर-बितर करने हल्का बल प्रयोग किया गया है. फिलहाल स्थिति पुलिस के कंट्रोल मे हैं लेकिन गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

मंदिर में दुर्गा पंडाल लगने की बात को लेकर विवाद बढ़ा है, फिलहाल हमने हालात कंट्रोल में किया है. लोगों को मंदिर से दूर हटाया गया है- डीएसपी भूपत सिंह

नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमा को लेकर यहां विवाद की स्थिति पहले भी बनी है. ऐसे में शासन प्रशासन को इस विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस पहल करनी होगी.

दुर्ग में भगवा झंडा फहराने पर विवाद, BJYM ने पीड़ित परिवार के घर फहराए कई झंडे
जर्नलिस्ट पर हमला, कवर्धा में पत्रकारों ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा
कबीरधाम में बिजली पर बवाल, कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम, प्रशासन के छूटे पसीने