ETV Bharat / state

कानपुर के युवा निशुल्क प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे नाम, आपके लिए भी है मौका

द स्पोर्ट्स हब कानपुर में इकोनॉमिक वीकर सेक्शन के तहत 22 इंडोर खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है.

द स्पोर्ट्स हब कानपुर
द स्पोर्ट्स हब कानपुर (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 10, 2025 at 5:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : द स्पोर्ट्स हब कानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक-युवतियां स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन कर रहे हैं. यहां के युवा हर साल इकोनॉमिक वीकर सेक्शन के तहत 22 इंडोर खेलों में प्रशिक्षण लेकर मेडल हासिल करते हैं. खास बात यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों से प्रशिक्षण शुल्क भी नहीं लिया जाता है. ऐसे ही कुछ युवाओं से आपको रूबरू कराते हैं. पढ़िए ईटीवी भारत की स्पेशल रिपोर्ट....

देखें : द स्पोर्ट्स हब कानपुर पर ईटीवी भारत की खास रिपोर्ट. (Video Credit : ETV Bharat)



केस एक : ईदगाह निवासी विंशी के पिता ड्राइवर हैं. विंशी ने कुछ दिनों पहले ही द स्पोर्ट्स हब में आकर इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के तहत जूडो-कराटे में हाथ आजमाने शुरू किए. बहुत कम उम्र में ही विंशी ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं. विंशी कहती हैं, अब केवल गोल्ड जीतना है.

द स्पोर्ट्स हब कानपुर की खासियत.
द स्पोर्ट्स हब कानपुर की खासियत. (Photo Credit : ETV Bharat)



केस दो : ईदगाह निवासी जुनैद रजा भी कुछ समय पहले द स्पोर्ट्स हब में आए. जुनैद ने जूडो-कराटे सीखना शुरू कर दिया है. जुनैद के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं. जुनैद का कहना है कि द स्पोर्ट्स हब में बिना किसी शुल्क के ही खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं. जुनैद ने भी कई पदक जीत हैं.

द स्पोर्ट्स हब कानपुर की सफलता.
द स्पोर्ट्स हब कानपुर की सफलता. (Photo Credit : ETV Bharat)
केस तीन : बैडमिंटन के खेल में माहिर आयुष बताते हैं कि उनके पिता फुटबाॅल कोच हैं. भविष्य में बैडमिंटन खिलाड़ी बनना है और देश का नाम रोशन करना है. इसके लिए रोजाना द स्पोर्ट्स हब में आकर जमकर पसीना बहाते हैं. आयुष कहते हैं कि यहां तो किट भी फ्री में दी जाती है.


उक्त तीन खिलाड़ियों की कहानी तो महज बानगी भर हैं. शहर के बेनाझाबर स्थित द स्पोर्ट्स हब में 22 इंडोर खेलों में ऐसे सैकड़ों की संख्या में युवा खिलाड़ी निश्शुल्क प्रशिक्षण हासिल कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर पदक जीत चुके हैं. नगर निगम के स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट में उन युवा खिलाड़ियों को हर साल प्रशिक्षण दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. नगर आयुक्त सुधीर कुमार का कहना है कि द स्पोर्ट्स हब के इकोनॉमिक वीकर सेक्शन के तहत कोई भी छात्र या युवा किसी भी खेल में फ्री प्रशिक्षण हासिल कर सकता है. हर साल ही यहां फार्म उपलब्ध कराए जाते हैं. इसके बाद खिलाड़ियों का चयन उनके खेल को देखकर किया जाता है.

यह भी पढ़ें : टीएसएच से निकले 27 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय फलक पर बिखेरी चमक, एक मार्च से फिर शुरू होगी ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी से मिलने के बाद टीएसएच पहुंचीं क्रिकेटर राजेश्वरी, बोलीं-ऐसा मॉडल पहली बार देखा