ETV Bharat / state

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई.

Jharkhand High Court
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 23, 2025 at 10:37 AM IST

|

Updated : July 23, 2025 at 12:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाइकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. आज 23 जुलाई को राजभवन में सुबह 10 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नये मुख्य न्यायाधीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के परिजनों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े नामचीन हस्ती के अलावे न्यायपालिका से जुड़े बड़ी संख्या में न्यायविद मौजूद रहे. शपथग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नये मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी. शपथग्रहण समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी नये मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी.

मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण (Etv Bharat)

शपथग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, राज्य सरकार के कई मंत्री और झारखंड हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहे. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू से संबंध रखने वाले जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्रन के त्रिपुरा हाईकोर्ट में तबादले के बाद चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

झारखंड के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने तरलोक सिंह चौहान

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित शपथग्रहण स्थल को इस मौके पर विशेष रूप से सजाया गया. कार्यक्रम के बाद वे सीधे हाईकोर्ट के लिए रवाना हुए और मुख्य न्यायाधीश के रुप में कार्यभार संभाला.

Jharkhand High Court
राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ (Etv Bharat)

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वरिष्ठतम न्यायाधीश थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से पूरी की थी. इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की. वर्ष 1989 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में बतौर अधिवक्ता नामांकन कराया और वकालत शुरू की.

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार का बयान (ईटीवी भारत)

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने नये मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में हाईकोर्ट में लंबित केसों की सुनवाई में तेजी आएगी और जजों के रिक्त पदों को भरे जाने की उम्मीद है. गौरतलब है कि तरलोक सिंह चौहान का कार्यकाल जनवरी 2026 तक का है.

यह भी पढ़ें:

तरलोक सिंह चौहान होंगे झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश, बुधवार को होगा शपथ ग्रहण

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने तारलोक सिंह चौहान, त्रिपुरा भेजे गये जस्टिस एमएस रामचंद्र राव

Last Updated : July 23, 2025 at 12:20 PM IST