ETV Bharat / state

नेतरहाट की खूबसूरती को देखकर गदगद हुए राज्यपाल, कहा नेतरहाट में पर्यटन की असीम संभावनाएं

राज्यपाल ने नेतरहाट का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने नेतरहाट की प्राकृतिक सौंदर्यता का लुत्फ उठाया.

Jharkhand Governor Netarhat Visit
नेतरहाट की प्राकृतिक खूबसूरती का अवलोकन करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 23, 2025 at 1:39 PM IST

|

Updated : June 23, 2025 at 2:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहार: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दो दिवसीय दौरे पर नेतरहाट पहुंचे हैं. नेतरहाट की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर राज्यपाल गदगद हो गए. उन्होंने कहा कि नेतरहाट में पर्यटन के साथ-साथ फिल्म के शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं.

नाशपाती बागान का किया दौरा

इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नेतरहाट के प्रसिद्ध नाशपाती बागान का भी दौरा किया. लगभग 90 एकड़ में फैले इस बागान में नाशपाती को देखकर राज्यपाल काफी प्रसन्न हुए. नेतरहाट में विशेष वाहन से उन्होंने पूरे बागान का निरीक्षण किया. इस दौरान लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने नाशपाती बागान के संबंध में राज्यपाल को पूरी जानकारी दी.

नेतरहाट के नाशपाती बागान का निरीक्षण करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार. (वीडियो-ईटीवी भारत)

फिल्म शूटिंग का किया शुभारंभ

इससे पूर्व राज्यपाल ने नेतरहाट में चल रही फिल्म शूटिंग का भी शुभारंभ किया. राज्यपाल ने सहिया फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ-साथ कलाकारों से भी बातचीत की और पूरी फिल्म के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नेतरहाट में प्राकृतिक सौंदर्यता है, उससे यहां फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा. राज्यपाल ने कहा कि यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है, जहां घाटी, जलप्रपात और हरियाली एक अद्भुत सिनेमाई पृष्ठभूमि प्रस्तुत करती हैं. उन्होंने फिल्म निर्माण हेतु अधिक से अधिक निर्माता-निर्देशकों झारखंड आने की अपील की.

विदित हो कि फिल्म "सहिया" के निर्माता संजय शर्मा हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में लोकप्रिय युवा अभिनेता शांतनु महेश्वरी, वरिष्ठ कलाकार नीरज काबी, रमन गुप्ता और अभिनेत्री रिंकू राजू शामिल हैं.राज्यपाल ने फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष और स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी अवसर दिया जा रहा है. यह राज्य की प्रतिभा के लिए एक प्रेरणादायक अवसर है.

राज्यपाल ने फिल्म निर्माण दल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और सौहार्दपूर्ण वातावरण फिल्म उद्योग को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम है. आशा है कि झारखंड आने वाले वर्षों में एक प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में उभरेगा.

Jharkhand Governor Netarhat Visit
राज्यपाल का स्वागत करते लातेहार के डीसी और एसपी. (फोटो-ईटीवी भारत)

कई अन्य पर्यटन स्थलों का भी किया अवलोकन

राज्यपाल ने इस दौरान नेतरहाट के कई पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया. इनमें सनसेट प्वाइंट, सनराइज प्वाइंट, नेतरहाट लेक समेत अन्य पर्यटन स्थलों को भी देखा. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार गौरव समेत जिला प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित थी.

ये भी पढ़ें-

गुमला के रायडीह में राज्यपाल ने छात्रावास का किया लोकार्पण, बिशुनपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नेतरहाट बनेगा राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल, राजगीर की तर्ज पर बनेगा ग्लास ब्रिज

सबसे अंधेरे इलाकों में से एक है यह इलाका, एस्ट्रो फोटोग्राफी के लिए है सबसे खास

अंग्रेज गवर्नर की बेटी और आदिवासी चरवाहे की अमर प्रेम कहानी, प्यार और बलिदान का प्रतीक नेतरहाट का मैगनोलिया प्वाइंट

Last Updated : June 23, 2025 at 2:15 PM IST