JEE MAIN 2026: 15 लाख हो सकती है कैंडिडेट्स की संख्या, बीते साल इस रैंक पर मिल गई थी NIT में बीटेक सीट
बीते साल जेईई मेन काउंसलिंग में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को ओपन कोटे से एनआईटभी में 127501 रैंक पर एडमिशन मिल गया था.


Published : October 1, 2025 at 9:17 PM IST
कोटा: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन (JEE MAIN 2026) के आयोजन की घोषणा की जा चुकी है. बीते साल की तरह इस बार भी करीब 15 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकते हैं.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि कैंडिडेट्स को अभी से पूरी प्लानिंग के साथ पढ़ाई शुरू करनी होगी. बीते साल की काउंसलिंग के परिणाम को देखा जाए, तो जेईई मेन की रैंक से एनआईटी में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को ओपन कोटे से 127501 रैंक पर एडमिशन मिल गया था. यह बीएसएमएस की सीट है. हालांकि बीटेक में एडमिशन 111764 रैंक पर मिला. जबकि होम स्टेट कोटा में 741304 रैंक पर भी बीएमएस और 574964 रैंक पर बीटेक में एडमिशन मिला.

पढ़ें: JEE MAIN 2026 को NTA दो सेशन में करवाएगा, अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
13.43 लाख रैंक पर मिली सीट: देव शर्मा ने बताया कि अगर ट्रिपल आईटी की बात की जाए, तो 207984 रैंक पर बीटेक कोर्स में भी एडमिशन मिला. इस परीक्षा में 15 लाख कैंडीडेट्स शामिल हुए थे और कैंडीडेट्स को 13.43 लाख रैंक पर इंजीनियरिंग सीट गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट में अलॉट हुई़. साल 2025 में देश के 128 इंजीनियरिंग संस्थानों की 62,853 सीट थी. जिनमें 44693 सीट पर जेईई मेन के परिणाम से प्रवेश मिला. इनमें 31 एनआईटी में 24525 सीट, 26 ट्रिपल आईटी में 9940 सीट और 47 जीएफटीआई में 10228 सीट हैं. जबकि इसके बाद एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई होने पर वहां 18160 आईआईटी की सीट पर प्रवेश मिला. इनमें कुछ बढ़ोतरी होगी.
अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन आवेदन!: देव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकते हैं. बीते साल की तरह इस बार भी 27 अक्टूबर के आसपास आवेदन शुरू हो सकते हैं. यह 21 नवंबर को खत्म होंगे. दूसरे सेशन में 30 जनवरी से 23 फरवरी, 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन हो सकते हैं. वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में पहला सेशन और अप्रैल के पहले सप्ताह में दूसरे सेशन की परीक्षा होगी. परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार शिफ्ट व परीक्षा दिन की संख्या कम ज्यादा हो सकती है.
पढ़ें: CSAB Counselling 2025: तीसरे राउंड में NIT में JEE MAIN की 741304 AIR पर भी मिल रहा एडमिशन
नहीं बढ़ाई गई थी आवेदन की अंतिम तारीख: देव शर्मा ने बताया कि साल 2025 की परीक्षा के लिए 28 अक्टूबर, 2024 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए और अंतिम तिथि 22 नवंबर थी. कई कैंडिडेट ने आवेदन करने से चूकने का तर्क दिया था, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 22 नवंबर के बाद अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया था. इसके पहले ही उन्होंने तारीख नहीं बढ़ाने के लिए आगाह कर दिया था. ऐसा पहली बार हुआ था कि ऑनलाइन आवेदन की तारीख नहीं बढ़ी हो. कैंडीडेट्स को जनवरी आवेदन के साथ ही अप्रैल के आवेदन करने की भी छूट दी गई थी. वहीं अप्रैल की आवेदन तिथि 31 जनवरी से 24 फरवरी, 2025 थी. इसमें भी अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई थी.
NIT में यह रही है क्लोजिंग रैंक:
- जेईई मेन की 127501 रैंक पर एनआईटी अगरतला में अदर स्टेट कोटे से केमिस्ट्री बीएसएमएस डुएल डिग्री कोर्स में एडमिशन मिला है.
- 111764 रैंक पर अदर स्टेट कोटे में एनआईटी नागालैंड में सिविल इंजीनियर बीटेक कोर्स में एडमिशन मिला है.
- 201596 रैंक पर एनआईटी मिजोरम की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कोर्स की सीट अदर स्टेट गर्ल्स ओनली कोटा से ऑफर की गई है.
- होम स्टेट कोटा के तहत 741304 रैंक पर एनआईटी अगरतला में फिजिक्स बीएसएमएस डुएल डिग्री कोर्स की सीट ऑफर की गई है.
- इसी एनआईटी में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग की बीटेक सीट होम स्टेट कोटा से 576964 रैंक पर ऑफर की गई है.
- होम स्टेट कोटा फीमेल ओनली सीट कैटिगरी के जरिए 265376 रैंक पर एनआईटी अगरतला में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट ऑफर की गई है.
IIIT में यह रही क्लोजिंग रैंक:
- 207984 रैंक पर ट्रिपल आईटी सेनापति मणिपुर में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (स्पेशलाइजेशन इन वीएलएसआई एंड एंबेडेड सिस्टम) की सीट ऑफर की गई है.
- इसी ट्रिपल आईटी में बीटेक कोर्स की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (स्पेशलाइजेशन इन साइबर सिक्योरिटी) ब्रांच 136045 रैंक पर अलॉट की गई है.
- जबकि ट्रिपल आईटी सेनापति मणिपुर में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (स्पेशलाइजेशन इन वीएलएसआई एंड एंबेडेड सिस्टम) ब्रांच फीमेल ओनली कोटा पर 300825 रैंक पर अलॉट की गई है.
- इसी ट्रिपल आईटी में फीमेल ओनली कोटा से बीटेक कोर्स की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (स्पेशलाइजेशन इन साइबर सिक्योरिटी) ब्रांच 208271 रैंक पर अलॉट की गई है.
GFTI में यह रही है CSAB तीसरे राउंड की क्लोजिंग रैंक: 1343430 रैंक पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी भदोही बीटेक कारपेट एंड टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी ब्रांच जेंडर न्यूट्रल कोटा से एलॉट की गई है. इसी संस्थान की यही सीट फीमेल ओनली कोटा पर 1082121 रैंक पर अलॉट की गई है. असम यूनिवर्सिटी सिलचर की बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की सीट होम स्टेट कोटा से 1320868 रैंक पर अलॉट की गई है. जबकि बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना कैंपस की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग सीट फीमेल ओनली कोटा से 1002843 पर अलॉट की गई है.

