ETV Bharat / state

नशे पर नकेलः जमशेदपुर में लगभग 40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने करीब 40 लाख की ब्राउन शुगर बरामद किया है.

Three accused arrested with brown sugar
ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : October 6, 2025 at 9:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: शहर के आदित्यपुर में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

दरअसल जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर क्षेत्र में पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर नशे का कारोबार करने वाले के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है. इसी कड़ी में यह सफलता पुलिस को मिली है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त की जा रही है. -मुकेश लूनायत, एसपी.

कार्रवाई से पहले हुआ जांच दल का गठन

सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से कुल 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है. जिसका अनुमानित मूल्य‌ 40 लाख के लगभग है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

brown sugar recovered
ब्राउन शुगर बरामद (Etv bharat)

गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आदित्यपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर अवैध काम करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बावजूद इसके आदित्यपुर में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा था. जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें- झारखंड-बिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, चर्चित उदय साहू हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा: कटक में तनाव, VHP ने किया बंद का आह्वान

दुमका में 20 वर्षीय युवक का सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस