ETV Bharat / state

JAC Matric Results: ठेले वाले की बेटी बनी सिटी टॉपर, आईपीएस बनने की है ख्वाहिश

रांची की तहरीन फातमा 97.40 प्रतिशत अंक लाकर सिटी टॉप बनीं हैं. उन्होंने आगे आईपीएस बनने की बात कही है.

MATRICULATION TOPPER IN RANCHI
शिक्षिका के साथ टॉपर तहरीन (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 27, 2025 at 3:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में छात्राओं ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. खासकर रांची जिले की तहरीन फातमा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गर्व हुआ है.

आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार

तहरीन का पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है. उनके पिता ठेले पर कपड़ों की दुकान चलाते हैं. उनके पिता सीमित आय के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी. माता-पिता की कड़ी मेहनत और समर्थन का ही परिणाम है कि तहरीन आज इस मुकाम तक पहुंची हैं. टॉपर तहरीन बताती हैं कि उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी.

टॉपर से बात करते ईटीवी भारत संवाददाता चंदन भट्टाचार्या (ईटीवी भारत)

अनुशासन और नियमितता ही बनीं सफलता की कुंजी

तहरीन बताती हैं कि नियमितता, अनुशासन और आत्मनिर्भर अध्ययन उनकी सफलता की कुंजी रही. तहरीन को स्कूल और शिक्षकों का भी भरपूर सहयोग मिला. भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछने पर तहरीन ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं.

पिता ठेले पर बेचते हैं कपड़ा

तहरीन के पिता अब्दुल रहमान ने कहा कि एक ठेले पर कपड़ों की वह दुकान चलाते हैं. उन्होंने कहा कि दुकान से जो भी आमदनी होती है बेटियों के पढ़ाई पर खर्च करते हैं. उनके तीन बेटियां हैं और तीनों होनहार है. उन्होंने कहा कि बेटी की आईपीएस बनने की ख्वाहिश है, जो पूरा करने की हर संभव कोशिश होगी. तहरीन के पिता बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं.

छात्राओं ने किया कमाल

झारखंड बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में यह साफ देखा गया कि छात्राओं ने कई जिलों में टॉप स्थान हासिल किए हैं. तहरीन फातमा जैसी छात्राएं समाज को यह संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, अगर लगन और परिश्रम हो तो सफलता अवश्य मिलती है.

ये भी पढ़ें- शोभिता बिलुंग की प्रेरणा देने वाली कहानी, प्रतिभा की चमक और सिस्टम की बेरुखी का अंधेरा!

80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हजारीबाग की डॉली बनीं टॉपर, 93.8% अंक लाकर रचा इतिहास

आर्यन राज 98.40 प्रतिशत अंक लाकर बने जिला टॉपर, कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है लक्ष्य