ETV Bharat / state

MY अस्पताल के पब्लिक टॉयलेट में मिला मृत नवजात, चकमा देकर भागी प्रसूता

इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल के वॉशरूम में नवजात का शव मिला. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलश

Indore Dead newborn washroom
एमवाय हॉस्पिटल के वॉशरूम में नवजात का शव मिला (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 24, 2025 at 4:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: सोमवार सुबह शासकीय एमवाय अस्पताल के वॉशरू में मृत नवजात बच्चा मिलने से सनसनी फैल गई. कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजात मृत पैदा होने पर महिला उसे वॉशरूम में छोड़कर अस्पताल से लापता हो गई. ऐसा भी माना जा रहा है कि हो सकता है अवैध संबंध के कारण डिलेवरी हुई हो और नवजात को मारकर मां और परिजन अस्पताल से भाग गए हों. अस्पताल प्रबंधन ने मृत नवजात को पुलिस को सौंपा. अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

एमवाय अस्पताल के पब्लिक टॉयलेट में मिला शव

सोमवार सुबह सुबह करीब 6 बजे ग्राउंड फ्लोर स्थित इमरजेंसी यूनिट के पास क्लीनिंग स्टाफ ने अस्पताल के पब्लिक टॉयलेट में नवजात शिशु का शव देखा. तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई. क्लीनिगं स्टाफ ने बताया कि कुछ देर पहले की ये घटना है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक महिला को टॉयलेट में जाते हुए देखा था. महिला जिस दिशा से आई थी, वहां कैमरे नहीं हैं. इसलिए अन्य कैमरों के फुटेज देखकर उसकी पहचान की जा रही है.

एमवाय अस्पताल अधीक्षक डॉ.अशोक यादव (ETV BHARAT)

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश

बताया जा रहा है कि महिला को प्रेग्नेंसी का दर्द रोकने के लिए पेन किलर दी गई थी. इसके बाद वह वॉशरूम पहुंची और बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात मृत पैदा होने के चलते वह नवजात के शव को वहीं छोड़कर लापता हो गई. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुटी है और नवजात के शव को संयोगितागंज पुलिस के हवाले किया गया है. एमवाय अस्पताल अधीक्षक डॉ.अशोक यादव का इस ममले में कहना है "शव को पुलिस को सौंप दिया है. पूरी जांच पुलिस कर ही है."