ETV Bharat / state

पुजारी को बंधक बना जैन मंदिर में चोरी, तोड़फोड़ कर फरार हुए बदमाश

इंदौर के जैन मंदिर में रात को बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी.

INDORE JAIN TEMPLE THEFT
जैन मंदिर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 13, 2025 at 8:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में मौजूद जैन समाज के मंदिर को बदमाशों ने निशाना बनाया और एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान मंदिर में मौजूद पुजारी को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया था. फिलहाल घटना की कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव के जैन मंदिर में देर रात बदमाशों ने तोड़फोड़ की. जिसके बाद मंदिर के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. जब अल सुबह मंदिर के आसपास रहने वाले कुछ लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे तो पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

पुजारी को बंधक बना जैन मंदिर में की चोरी (ETV Bharat)

'लोकल बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम'

इस घटना के बाद इंदौर के जैन समाज में काफी आक्रोश है. वहीं, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि "घटना को लेकर जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें कुछ बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं. जो दान पेटी से करीब 5 से 6 हजार रुपए निकाल ले गए हैं. इस वारदात को इंदौर के ही लोकल बदमाशों ने अंजाम दिया है. पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."