ETV Bharat / state

भारत-भूटान मैत्री का नया अध्याय, राजगीर में रॉयल भूटान मंदिर का भव्य उद्घाटन

राजगीर में रॉयल भूटान मंदिर का उद्घाटन हुआ. ये मंदिर भारत-भूटान की मित्रता को मजबूत करेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य परिसर आकर्षण का केंद्र बना-

राजगीर में रॉयल भूटान मंदिर
राजगीर में रॉयल भूटान मंदिर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 4, 2025 at 4:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा : राजगीर की पावन धरती पर भारत और भूटान की अटूट दोस्ती का प्रतीक बनकर रॉयल भूटान मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ है. इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगो, सर्वोच्च धर्मगुरु परम पावन जे-खेंपो, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

70 फीट ऊंचा मंदिर और अनोखी प्रतिमाएं : भूटानी शैली में निर्मित यह मंदिर लगभग 70 फीट ऊंचा है. यहां भगवान बुद्ध की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. साथ ही बौद्ध धर्म के संस्थापक पद्मसंभव और जबदरूंग की प्रतिमाएं भी रखी गई हैं. सभी प्रतिमाएं मिट्टी, रूई और विशेष रसायनों से बनी हैं, जिनपर प्राकृतिक रंगों का लेप चढ़ाया गया है. मंदिर के चारों कोनों पर संरक्षक राजाओं की प्रतिमाएं भी हैं.

रॉयल भूटान मंदिर का उद्घाटन
रॉयल भूटान मंदिर का उद्घाटन (ETV Bharat)

परिसर में आधुनिक सुविधाओं का संगम : लगभग दो एकड़ भूमि पर फैले इस मंदिर परिसर में दो मंजिला मुख्य मंदिर, भिक्षुओं के लिए आवास, एक वीआईपी गेस्ट हाउस और 1000 भक्तों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय हॉल शामिल है. मंदिर का निर्माण 18.71 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है. इसका शिलान्यास 2018 में किया गया था और निर्माण कार्य 2019 में भारत-भूटान के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ था.

भूटानी तीर्थयात्रियों के लिए अहम केंद्र : रॉयल भूटान मंदिर के लामा लेकी खांडू ने कहा कि- ''यह मंदिर सभी प्राणियों के कल्याण और भारत-भूटान की मैत्री का सेतु बनेगा. साथ ही यह भूटानी तीर्थयात्रियों के लिए पूजा और आवास का प्रमुख केंद्र होगा.''

भारत-भूटान संबंधों का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि- ''यह मंदिर भारत और भूटान के बीच आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करेगा. राजगीर और बोधगया दुनिया में बौद्ध धर्म का बड़ा केंद्र हैं और यहां आना सौभाग्य की बात है.''

मुख्यमंत्री की ओर से संदेश : शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से वे शुभकामनाएं लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि राजगीर में इस भव्य मंदिर का निर्माण भारत-भूटान की दोस्ती को और मजबूत करेगा.

ये भी पढ़ें- बिहार को 550 करोड़ का तोहफा, वैशाली में बने बुद्ध स्मृति स्तूप का लोकार्पण, एक झलक देख लीजिए