ETV Bharat / state

इग्नोर करने पर लड़के ने लड़की और उसके माता-पिता पर चाकू से किया हमला - BOY ATTACKED GIRL AFTER IGNORING

boy attacked a girl after ignoring: दिल्ली के ख्याला थाना इलाके में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया. उसने ऐसा इसलिए किया कि कुछ दिनों से उसकी प्रेमिका उसे इग्नोर कर रही थी. प्रेमी ने केवल .युवती पर ही नहीं उसे बचाने आए उसके माता -पिता पर भी चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

इग्नोर करने पर लड़के ने लड़की और उसके माता-पिता पर चाकू से किया हमला
इग्नोर करने पर लड़के ने लड़की और उसके माता-पिता पर चाकू से किया हमला (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 22, 2024 at 5:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: वेस्ट जिले के ख्याला इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की और उसके माता पिता पर इसलिए चाकू से हमला कर दिया, क्योंकि कुछ दिनों से लड़की उससे बात नहीं कर रही थी. हालांकि, घटना के बाद लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि एक आशिक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को चाकू मारकर घायल कर दिया और जब बीच बचाव में लड़की के माता पिता आए तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक 21 राजौरी गार्डन डबल स्टोरी के रूप में हुई.

वेस्ट जिला के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि सुबह ख्याला थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना के संबंध में थाना ख्याला में सूचना प्राप्त हुई. घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है, जिसमें आरोपी अभिषेक (उम्र करीब 21 वर्ष) पीड़िता के घर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. जब उसके माता-पिता उसे बचाने आए तो उसने उन पर भी हमला कर दिया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक, जो डबल स्टोरी, राजौरी गार्डन का रहने वाला है, पीड़िता का दोस्त था, क्योंकि वे दोनों राजौरी गार्डन में एक सलोन में साथ काम करते थे.

ये भी पढ़ें : सिरफिरे आशिक को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, प्रेमिका पर किया था जानलेवा हमला

हालांकि, हाल के महीनों में पीड़िता ने उससे बचना शुरू कर दिया, जिससे आरोपी नाराज़ हो गया. वहीं, पश्चिमी जिला के डीसीपी विचित्र वीर ने जानकारी देते हुए बताया की ख्याला थाने में"हत्या के प्रयास" का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें : गाजियाबाद में युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, हिरासत में आरोपी