बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस के आने से पहले हथियार तस्कर फरार
भागलपुर में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया. बड़ी संख्या में हथियार बरामद किया गया. पुलिस के आने से पहले तस्कार भाग गया.

Published : April 16, 2025 at 1:20 PM IST
भागलपुर: बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुलिस ने घोरघट इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की एक मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है. यह फैक्ट्री एक घर में संचालित था. छापेमारी में हथियार और निर्माण से जुड़ा भारी सामान बरामद किया गया है. हालांकि, पुलिस कार्रवाई से पहले ही मुख्य आरोपी मो. शरीफ उर्फ कटकू फरार हो गया.
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा: पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में हथियार और हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाला उपकरण बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मो. शरीफ उर्फ कटकू का आपराधिक इतिहास पहले से ही रहा है. बताया जाता है कि शरीफ पूर्व में मुंगेर जिला के बरियारपुर से आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है.
सुल्तानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन |
— Bhagalpur Police (@PoliceBhagalpur) April 15, 2025
भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार एवं उपकरण बरामद |@bihar_police @dmbhagalpur #BhagalpurPolice #HainTaiyarHum #bhagalpur #BiharPolice #minigunfactory pic.twitter.com/exZ689HLPa
कई आपराधिक केस: पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मो. शरीफ उर्फ कटकू पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से भी आर्म्स एक्ट के मामले में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और तस्करी में संलिप्त रहा है. यह अवैध मिनी गन फैक्ट्री लंबे समय से इलाके में सक्रिय थी. यहां स्थानीय और बाहरी लोग लगातार हथियारों के निर्माण और सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े हुए थे.
पुलिस को छापेमारी में क्या मिला?: पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक निर्मित देसी पिस्टल, दो अर्धनिर्मित दे पिस्टल, चार गोली, चार मैगजीन, तीन ड्रिल मशीन और हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है.
"घर में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है. मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर लिया जाएगा. अवैध हथियार कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में यह कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है."-विवेक जायसवाल, थानाध्यक्ष, सुल्तानगंज
पटना-मधुबनी में भी पकड़ाया गन फैक्ट्रा: राजधानी पटना के धनरुआ के के संग्रामपुर गांव 25 फरवरी को पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्रा का खुलासा किया था. इससे पहले 11 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एसटीएफ और मधुबनी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध कारोबार का खुलासा किया है. दरअसल, 12 जनवरी को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा के दौरान खुटौना के दुर्गीपट्टी में आगमन होना था. यह फैक्ट्री थाना से 700 मीटर की दूरी पर ही है.
ये भी पढ़ें

