ETV Bharat / state

300 वर्ष पुराने मंदिर में चोरी, गर्भ गृह से भागवान राम और मां जानकी की मूर्ति गायब

सिवान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है. भगवान राम और माता जानकी की बेशकीमती मूर्ति को गायब कर दिया है.

Idol theft in Siwan
सिवान में मंदिर से मूर्ति की चोरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 7, 2025 at 4:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवान: बिहार के सिवान में चोरी की घटना बढ़ गई है. अब तो आलम ये है कि घरों के साथ-साथ मंदिरों में भी चोरी हो रही है. जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के सुरवल गांव में चोरों ने मां जानकी मंदिर से अष्टधातु मूर्तियां चोरी कर ली है. ये मूर्तियां करीब 300 वर्ष पुरानी बतायी जा रही है. इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

ताला तोड़कर चोरी ने गायब की मूर्ति: इस घटना को चोरों ने बीती रात अंजाम दिया है. चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भगवान राम और माता जानकी की अष्टधातु से बनी मूर्तियां चुरी ली. सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे तो मूर्तियां गायब थीं. वहीं, इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए. घटना की सूचना मिलते ही जरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Idol theft in Siwan
सुरवल गांव स्थित राम जानकी मंदिर (ETV Bharat)

300 वर्ष पुराना है मंदिर: ग्रामीणों के अनुसार उनके पूर्वजों ने लगभग 300 वर्ष पूर्व इस मंदिर की स्थापनी की थी. उस समय से वे लोग मंदिर में भगवान राम और माता जानकी की पूजा-आराधना करते आ रहे थे. जिस मूर्ति की चोरी हुई है, वह बेशकीमती पत्थरों से बनी थी.

क्या बोलीं थाना प्रभारी?: इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि मंदिर से दो प्राचीन मूर्ति चोरी हुई है. हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये मूर्तियां किस धातु की बनी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल से पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है.

"राम-जानकी मंदिर से दो प्राचीन मूर्ति चोरी हुई है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर आगे जांचकर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही मूर्तियों की बरामदगी हो जाएगी."- सोनी कुमारी, थाना प्रभारी, जीरादेई थाना

ये भी पढ़ें: सीता नवमी के दिन मिली माता सीता की मूर्ति, मंदिर से हुई थी चोरी