ETV Bharat / state

होली वीकेंड को लेकर नैनीताल के 70 फीसदी होटल फुल, पर्यटन कारोबारियों के खिले चेहरे

नैनीताल, मुक्तेश्वर समेत आसपास के पर्यटक स्थलों के होटल बुक, पर्यटक पुलिस भी हुई एक्टिव

HOLI WEEKEND NAINITAL HOTELS FULL
होली वीकेंड नैनीताल होटल फुल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 12, 2025 at 12:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: लंबे समय से वीरान चल रहे नैनीताल के पर्यटक स्थल एक बार फिर से गुलजार होने जा रहे हैं. होली के लंबे वीकेंड को देखते हुए नैनीताल के अधिकांश बड़े होटल 70% से अधिक ऑनलाइन बुक हो गए हैं. जिससे पर्यटन कारोबारी अब खुश नजर आ रहे हैं.

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया तीन दिनों के वीकेंड के चलते पर्यटक नैनीताल मुक्तेश्वर समेत आसपास के पर्यटक स्थलों के होटल को बुक कर रहे हैं. अब तक 70% होटल बुक हो चुके हैं. लगातार बुकिंग के लिए पर्यटक पर्यटन कारोबारी से संपर्क कर रहे हैं. महाकुंभ के बाद नैनीताल समेत पर्यटक स्थलों में पहला बड़ा पर्यटन सीजन आ रहा है. जिससे पर्यटक स्थलों पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं.

होली वीकेंड नैनीताल होटल फुल (ETV BHARAT)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया पर्यटक स्थलों में जाम न लगे इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड में है. पर्यटक पुलिस को भी होली वीकेंड के लिए एक्टिव किया गया है. नैनीताल शहर के अंदर सभी कर पार्किंग 80% तक फुल होने के बाद पर्यटकों के वाहनों को रुसी बाईपास में पार्क करने का प्लान बनाया गया है. जिससे नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटक जाम में न फंसे.

होली वीकेंड को लेकर पर्यटन कारोबारी काफी उत्साहित हैं. होटल एजुकेशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया

महाकुंभ शुरू होने के बाद पहला पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है. ऐसे में पर्यटन कारोबारी को उम्मीद है कि आने वाला होली वीकेंड पर्यटन कारोबारी के लिए खास रहेगा.

होटल कारोबारी के साथ-साथ नैनीताल के छोटे पर्यटन करबारी टैक्सी,बोट, फड़ समेत अन्य व्यवसाय भी खुश हैं. बोट एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह ने कहा-

दिसंबर के बाद नैनीताल में पर्यटकों की संख्या कम हो गई थी तो वहीं अब मैदानी क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. होली वीकेंड भी है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल घूमने आएंगे. जिसका तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.