ETV Bharat / state

हिमाचल में गेहूं की MSP तय, आज से खरीद शुरू

हिमाचल प्रदेश में आज से 11 गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद खुरू हो जाएगी. जिसके लिए 251 किसानों ने पंजीकरण करवाया है.

Wheat procurement in Himachal Start
गेहूं की खरीद शुरू (File Photo)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : April 1, 2025 at 9:51 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल में ग्रामीणों की आर्थिकी में सुधार हो और प्रदेश में किसानों को मंडियों में उपज का सही दाम मिले, इसके लिए उत्पादों के खरीद मूल्य में समय-समय पर बढ़ोतरी की जा रही है. जिससे ग्रामीणों की जेब में पैसा आएगा और उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में भी सुधार होगा. जिसके चलते इस बार प्रदेश सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है.

आज से गेहूं की खरीद शुरू

हिमाचल प्रदेश के 11 केंद्रों में आज से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी. जिसके लिए किसानों की पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. प्रदेश में विभाग के पोर्टल पर 251 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है. जिसमें अभी तक 162 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए जा चुके हैं. इसके अलावा 65 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं. हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करेगा. प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं.

इन केंद्रों में होगी गेहूं की खरीद

हिमाचल में गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश भर में 11 केंद्र बनाए गए हैं. जहां किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी. इसमें धौलाकुआं, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मार्केट यार्ड टकारला जिला ऊना, मलपुर ब‌द्दी जिला सोलन, मीलवां इंदौरा, अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, नगरोटा बगवां, सब्जी मंडी बैजनाथ जिला कांगड़ा शामिल है. इन मंडियों के जरिए किसानों से गेहूं की फसल की खरीद जाएगी. प्रदेश में गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है. किसानों को गेहूं की फसल बेचने पर भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में यहा तैयार हो रहा कॉमन और हंगेरियन कॉर्प का 20 लाख स्पॉन, नहीं जाना पड़ेगा पंजाब