ETV Bharat / state

Delhi: नोएडा में तेज रफ्तार का कहर, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक घायल

नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : October 24, 2024 at 1:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हाइटेक सिटी नोएडा में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. गुरुवार को सेक्टर 100 के पास स्थित लोटस ब्लू बर्ड के गेट नंबर 4 के सामने एक दर्दनाक घटना घटी. तेज रफ्तार में चल रही कार ने एक ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो कई बार पलट गया.

इस दुर्घटना में ऑटो चालक, शानू पुत्र प्रभु शंकर, को गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल चालक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. इस घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बीआरटी कॉरिडोर पर भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

स्थानीय पुलिस थाना सेक्टर 39 के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे मामले की जांच में जुट गए हैं. एडिशनल डीसीपी नोएडा, मनीष मिश्रा, ने कहा कि वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

शानू के परिचित भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि पीड़ित ऑटो चालक की तरफ से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में कार चालक ने पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को कुचला, पब्लिक ने की ड्राइवर की पिटाई