ETV Bharat / state

रामनगर में बड़ा हादसा, हल्द्वानी से आ रही बस खेत में पलटी, यात्रियों में मची चीख पुकार

नैनीताल के रामनगर में तेज रफ्तार बस खेत में पलट गई. हादसे में बस में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

bus accident in ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 1, 2025 at 11:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामनगर: नैनीताल के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ. हल्द्वानी से रामनगर आ रही एक प्राइवेट यात्री बस रामनगर के गेबुआ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे पलट गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस हल्द्वानी से सवारियां लेकर रामनगर आ रही थी. बस को हल्द्वानी निवासी चालक रजा हुसैन चला रहे थे. बस में परिचालक राकेश वर्मा निवासी काशीपुर, एक अन्य चालक नाजिम निवासी खताड़ी रामनगर समेत 7 लोग सवार थे. परिचालक राकेश वर्मा ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी से रामनगर आते हुए बस गेबुआ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी.

हादसे में राकेश वर्मा, चालक रजा हुसैन और उनके साथ मौजूद एक अन्य चालक नाजिम गंभी घायल हो गए. तीनों को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. अन्य चार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ. बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से पलट गई. हादसे के बाद सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है.

रामनगर थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना बस की रफ्तार ज्यादा होने और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हुई प्रतीत हो रही है. हालांकि, पूरी स्थिति की जांच की जा रही है. बस को क्रेन की मदद से खेत से बाहर निकाला गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. प्रशासन ने घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर! कई गांवों में बने आपदा जैसे हालत, उफान पर नाले