ETV Bharat / state

झारखंड में खुलेंगी एक साथ कई अकादमी, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देगी हेमंत सरकार

झारखंड में हेमंत सरकार ने कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक साथ कई अकादमी खोलने का निर्णय लिया है.

promote art and culture in Jharkhand
मांदर बजाते लोग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 3, 2025 at 6:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड में कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार ने एक साथ कई अकादमी खोलने का निर्णय लिया है. कैबिनेट में लिए गए निर्णय से जहां साहित्य जगत में खुशी की लहर है तो वहीं कला क्षेत्र से जुड़े कलाकारों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है.

नागपुरी साहित्यकार उमेश नंद तिवारी कहते हैं कि देर आए दुरुस्त आए, सरकार के इस फैसले से क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन होगा. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ झा ने कहा कि राज्य में साहित्य अकादमी खोलने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसे सरकार ने पूरा किया है. मगर आवश्यकता यह है कि इसकी शुरुआत भी जल्द से जल्द हो और जो भी मान्यता प्राप्त राज्य की क्षेत्रीय भाषाएं हैं, उसका प्रतिनिधित्व उसमें शामिल होना चाहिए.

जानकारी देते साहित्यकार और मंत्री चमरा लिंडा (Etv Bharat)

यहां के कण-कण में नृत्य और संगीत है. अकादमी बनने से झारखंड में कला, संस्कृति और साहित्य का संवर्धन होगा: चमरा लिंडा, आदिवासी कल्याण मंत्री

अनुभव रखने वाले लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

राज्य सरकार ने सभी अकादमी में अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों का कार्यकाल और अहर्ता का मापदंड तय कर दिया है. इसके तहत अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होगा. अकादमी में सचिव राज्य सरकार के उप सचिव स्तर के अधिकारी होंगे. इसके अलावा सदस्य का मनोनयन सरकार द्वारा किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.

ललित कला को बढ़ावा देने के लिए सरकार तैयार

ललित कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड राज्य ललित कला अकादमी के गठन की स्वीकृति दी गई है. इसके तहत महापरिषद, कार्यकारिणी समिति और वित्तीय समिति भी होगी. प्राधिकार एवं समितियों के लिए पदाधिकारी और सदस्यों का मनोनयन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा. राज्य सरकार ने जनजातीय भाषाओं को छोड़कर अन्य सभी राज्य की मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन के लिए साहित्य अकादमी के गठन की भी मंजूरी प्रदान की है. इसमें भी ललित कला अकादमी की तरह ही समितियां गठित होगी. राज्य संगीत नाटक अकादमी के जरिए सरकार ने राज्य में यहां की पारंपरिक गीत संगीत को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में करमा महोत्सव की धूम, अखरा में पारंपरिक नृत्य और गीत के साथ किया गया अनुष्ठान

कोडरमा में करमा महोत्सव की धूम, करम डाल की पूजा कर बहनों ने मांगी दुआ, मांदर की थाप पर झूमे लोग

करम महोत्सव में सीएम हेमंत ने बजाया मांदर, कहा- रांची में छात्र-छात्राओं के लिए बनेगा मल्टी स्टोरी हॉस्टल