ETV Bharat / state

बिहार में प्री-मानसून का कहर, इन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी

बिहार में प्री-मानसून के असर के साथ कोसी-सीमांचल में भारी बारिश होने वाली है. ऑरेंज और येलो अलर्ट के साथ बढ़ा वज्रपात का खतरा. पढ़ें.

Bihar weather
बिहार में बारिश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 26, 2025 at 8:42 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में प्री मानसून का असर दिखने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कोसी सीमांचल इलाकों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावे पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को राज्य में आंधी तूफान के साथ वज्रपात हो सकता है.

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना है. भागलपुर को छोड़कर इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भागलपुर में येलो अलर्ट है. इन सभी जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट: सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम सामान्य से ज्यादा खराब हो सकता है.

इन जिलों में येलो अलर्ट: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद गया और नवादा में येलो अलर्ट जारी है. येलो अलर्ट का मतलब है कि यहां मौसम खराब हो सकता है लेकिन इसका असर सामान्य रहेगा.

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत: इधर प्री मानसून को लेकर बिहार में अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में कमी आयी है लेकिन गर्मी बरकरार है. मौसम विभाग की 24 घंटे की रिपोर्ट में गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं छपरा, सहरसा, किशनगंज, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, बांका, गया और रोहतास में तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आयी है. सबसे कम तापमान बांका में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बिहार में कब आएगा मानसून?: मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून और आगे बढ़ गया है. 24 मई को ही केरल में मानसून की एंट्री हो गयी थी. 12 से 15 जून तक बिहार में मानसून की एंट्री हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

आज राजधानी पटना समेत इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, ठनका गिरने की भी चेतावनी
बिहार में मौसम का कहर, 24 घंटे में वज्रपात की चपेट में 10 लोगों की मौत, इन जिलों में IMD का अलर्ट

बिहार में तेज आंधी तूफान के साथ भयंकर बारिश! इन जिलों में आकाशीय बिजली मचा सकती है तबाही

बिहार में बरसात थमेगी या फिर बनेगी कहर? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट