ETV Bharat / state

दिल्ली में बड़े निजी अस्पतालों को PM जय योजना में शामिल करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

दिल्ली में नवगठित बीजेपी सरकार आने के बाद केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई है.

दिल्ली का स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली का स्वास्थ्य विभाग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : June 2, 2025 at 1:25 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली में नवगठित बीजेपी सरकार आने के बाद वर्षों से लंबित केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना तो लागू हो गई है, मगर इस योजना की जद में अभी तक कॉरपोरेट बड़े अस्पताल शामिल नहीं है, जिसके चलते मरीज को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. बीजेपी सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की मानें तो दिल्ली में स्थित कॉरपोरेट अस्पताल में भी इन योजनाओं को लागू किया जाएगा.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि ईलाज संबंधी सुविधाओं की पहल के तहत दिल्ली के सभी सभी बड़े हॉस्पिटल जल्द ही आयुष्मान भारत बीमा के दायरे में आ जाएंगे. उन्होंने बताया कि अब इसी माह के अंत तक यह बदलाव हो जाएगा. पीएम जान आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों के नेटवर्क विस्तार से मरीजों को इधर-उधर भटकने से मुक्ति मिल जाएगी.

आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई योजना: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई योजना के तहत गरीब परिवारों के मरीजों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है और 70 साल से ज्यादा आयु के मरीजों को पांच लाख रुपये का बीमा मिलता है. केंद्र सरकार 5 लाख रुपये का कवर देता है. दिल्ली में 20 फरवरी को बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार की इस योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी. साथ ही दिल्ली सरकार लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप देने का फैसला लिया है.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के अनुसार अब तक गरीब परिवारों से 3.16 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को रजिस्टर्ड किया गया है. वय वंदन योजना के तहत 70 साल से ज्यादा आयु के 30 हजार लोग इसमें रजिस्टर्ड हैं. योजना के लिए लाभार्थियों का चयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के आंकड़ों और सामाजिक आर्थिक व जाति जनगणना 2011 के आधार पर किया जाता है. अभी तक 601 लाभार्थियों ने योजना के तहत सेवाओं का लाभ उठाया है.

प्राइवेट अस्पतालों में डीटेल्स सार्वजनिक रूप से उपलब्ध: आयुष्मान भारत के तहत दिल्ली में 62 प्राइवेट अस्पतालों में इनके डीटेल्स सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, यहां पर आंखों की देखभाल से लेकर दूसरे ट्रीटमेंट जैसे सामान्य सर्जरी, प्रसूति, स्त्री रोग और कार्डियोलॉजी से संबंधित सेवाएं दी जाती हैं, यहां लाभार्थी ईलाज करा सकते हैं. हालांकि दिल्ली में मैक्स, फोर्टिस और अपोलो जैसे अहम प्राइवेट हॉस्पिटल ग्रुप्स अभी तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) में शामिल नहीं हुए हैं. इन्हें योजना में लाने की योजना तैयार की गई है. इस योजना के डैशबोर्ड में अभी 11 सरकारी सुविधाओं के अलावा 82 दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल हैं. अब सरकार ने दावा किया कि अगले 20-25 दिनों में सभी बड़े अस्पताल आयुष्मान भारत के तहत लिस्ट हो जाएंगे.

दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए गए निर्णय

  1. निर्माणाधीन 24 अस्पतालों में से अधूरे 13 अस्पतालों को पूरा करने के लिए 1000 करोड रुपए का बजट में प्रावधान
  2. केंद्र सरकार के साथ एमओयू करके आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू.
  3. 70 साल से ऊपर के लोगों के लिए 10 लाख के मुफ्त इलाज के लिए वय वंदन योजना शुरू
  4. मोहल्ला क्लीनिक को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदलने की प्रक्रिया शुरू, मोहल्ला क्लिनिको को अपग्रेड करके 1119 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनेंगे.
  5. दिल्ली में एमएलसी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में पारदर्शिता, लाने के लिए मेडलीपीआर सुविधा का शुभारंभ
  6. दिल्ली में हेल्थ सिस्टम को डिजिटल व स्मार्ट करने और हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार की सीडैक और एनआईसी के साथ बातचीत
  7. सेंट्रलाइज्ड हेल्थकेयर कंट्रोल रूम की स्थापना, अपॉइंटमेंट, रिपोर्ट और प्रिस्क्रिप्शन एक क्लिक पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है काम


    ये भी पढ़ें :