ETV Bharat / state

सागर ताल में तैर रहे थे महिला और पुरुष के शव, पुलिस के लिए क्यों पहेली बना केस?

ग्वालियर के सागर ताल में एक महिला और दूसरा पुरुष का शव मिला है. पुलिस दोनों के कनेक्शन की तलाश कर रही है.

Gwalior 2 bodies found in Sagar Ta
ग्वालियर के सागर ताल में मिला एक महिला और दूसरा पुरुष का शव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 5, 2025 at 6:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर: बहोड़ापुर इलाके में बने तालाब सागर ताल में शनिवार को पुलिस ने 2 शव बरामद किए हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त भी कर ली है. ये शव एक महिला और एक पुरुष का है लेकिन दोनों का कोई आपसी कनेक्शन भी अब तक सामने नहीं आया है.

दोनों की दर्ज थी मिसिंग रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक शवों को तालाब से बाहर निकालने के बाद शिनाख्त के लिए जब नजदीकी पुलिस थानों में गुमशुदा हुए लोगों की जानकारी ली तो दोनों की मिसिंग रिपोर्ट होना पता चला. जिसमें महिला का नाम साधना झा था और परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी वहीं पुरुष की पहचकन राकेश माहौर के रूप में हुई है.

महिला की ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति

जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था और वह कुछ दिन पहले हर दिन की तरह घर से टहलने के लिए बाहर निकली थी और फिर अचानक गायब हो गई थी. जब वह वापस नहीं आई तो उसकी मिसिंग रिपोर्ट भी परिजनों ने कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शव मिलने पर परिजन से भी उसकी शिनाख्त कराई गई है.

2 अप्रैल से गायब था पुरुष

इधर तालाब में मिले राकेश माहौर के शव के बारे में पुलिस का कहना है कि राकेश माहौर सब्जी व्यापारी था. वह किलागेट का रहने वाला है और फल सब्जियों की दुकान लगाकर बिक्री का काम करता था. लेकिन 2 अप्रैल की रात से वह गायब था. जिसको लेकर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. लेकिन शनिवार को उसका शव मिला है.

पुलिस जांच में जुटी

इन दोनों ही शवों को लेकर पुलिस फिलहाल खुदकुशी की अलग अलग घटनाएं मान रही हैं और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.