ETV Bharat / state

कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू की पुस्तक “झारखंड एक सिंहावलोकन” का राज्यपाल ने किया विमोचन, जानें किताब में क्या है खास

झारखंड एक सिंहावलोकन पुस्तक का विमोचन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. पुस्तक में कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू ने लिखी है.

Pradeep Balmuchu Book Released
कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू की पुस्तक का विमोचन करने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 18, 2025 at 9:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजभवन में बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व राज्यसभा सांसद और झारखंड कांग्रेस के सबसे लंबे दिनों तक अध्यक्ष रहे डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू की लिखित पुस्तक “झारखंड एक सिंहावलोकन” का विमोचन किया. राज्यपाल ने डॉ. प्रदीप बलमुचू को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पुस्तक को पढ़ने से झारखंड को गहराई से जानने और समझने में मदद मिलेगी.

पुस्तक में झारखंड शब्द की उत्पति का जिक्र-केशव महतो कमलेश

डॉ. प्रदीप बलमुचू की लिखित पुस्तक के लोकार्पण के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि "झारखंड एक सिंहावलोकन” पुस्तक में झारखंड शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई है से लेकर झारखंड आंदोलन सहित कई जानकरियां सिलसिलेवार ढंग से दी गई हैं. इसमें पहला लेख "हुल क्रांति दिवस" पर लिखी गई है. झारखंड की संस्कृति, संपदा, वन, पर्यावरण, विभिन्न विद्रोह शुरू से लेकर अंत तक क्रमबद्ध जिक्र किया गया है.उन्होंने कहा कि डॉ. प्रदीप बलमुचू की यह पुस्तक उन परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाएगा जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक छोटी सी पुस्तक में पूरे झारखंड का विवरण समेटने का काम डॉ. प्रदीप बलमुचू ने किया है.

पुस्तक में झारखंड की संस्कृति, धरोहर, आंदोलनों का जिक्र-बलमुचू

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि आज उनकी लिखित जिस पुस्तक का लोकार्पण राज्यपाल ने किया है,उस पुस्तक में झारखंड की संस्कृति, धरोहर, आंदोलनों और आज के औद्योगिक विकास तक जिक्र है. मुझे लगता है कि झारखंड के प्रति रुचि रखने वाले लोग पुस्तक पढ़कर झारखंड की इतिहास और उपलब्धियों के बारे में बहुत कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सच्चिदानंद चौधरी, श्यामल किशोर सिंह, मृत्युंजय शर्मा, राजेश बलमुचू, रिचर्ड लकड़ा, सुनील तिग्गा, जॉयरूंडा, रामाकांत आनंद, आश्वा तिग्गा, फियाज मौजूद थे.