ETV Bharat / state

कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल रमेन डेका ने की पूजा, बिहान योजना की महिलाओं से भी मिले

राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर परिसर में मां के नाम रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया.

GOVERNOR DEKA VISIT KAWARDHA
परिवार के साथ राज्यपाल प्राचीन और ऐतिहासिक बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 24, 2025 at 5:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर कवर्धा पहुंचे. अपने परिवार के साथ वे प्राचीन और ऐतिहासिक बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया. राज्यपाल ने बाबा भोरमदेव की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

मां के नाम पौधारोपण: इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर परिसर में अपनी माता के नाम से रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया. साथ ही मंदिर परिसर में ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया.

परिवार के साथ राज्यपाल प्राचीन और ऐतिहासिक बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

लखपति दीदी की सफलता पर खुशी: राज्यपाल डेका लखपति दीदियों से मिले, उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की जानकारी ली. महिलाओं की ओर से अपनाए जा रहे नवाचारों और उनकी सफलता की कहानियों को सुनकर राज्यपाल ने खुशी जताई. महिलाओं को निरंतर प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित किया.

GOVERNOR DEKA VISIT KAWARDHA
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वागत किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बिहान योजना ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती के साथ समाज में नई पहचान दिलाई है, यह योजना प्रदेश की महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है- रामेन डेका, राज्यपाल

छात्र-छात्राओं से भी मिले: दौरे के दौरान राज्यपाल ने भोरमदेव परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया. यहां परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

GOVERNOR DEKA VISIT KAWARDHA
कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल रमेन डेका ने की पूजा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल की कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन यह बैठक कुछ कारणों से स्थगित कर दी गई. राज्यपाल का यह दौरा श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के संदेशों से जुड़ा रहा.

राज्यपाल ने तालाब निर्माण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कहा, बयान के बाद डबरी योजना पर वार-पलटवार
राज्यपाल रमेन डेका ने 40वें चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ, कई कलाओं का दिखेगा संगम
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में अमीन के पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन, परीक्षा समेत अहम तारीखें और जानकारी